फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two days conference on the issues of Assam and Northeast India begins

असमिया प्रतिदिन कॉन्क्लेव: असम-पूर्वोत्तर भारत के मुद्दों पर सम्मेलन की शुरूआत, राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

Sun, 16 Oct 2022 05:17 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 16 Oct 2022 05:17 AM IST
सार

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने डॉ. भूपेन हजारिका की एक कविता भी सुनाई और असम और पूर्वोत्तर के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को आश्वस्त किया।

विज्ञापन
Two days conference on the issues of Assam and Northeast India begins
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को दिल्ली छावनी स्थित मानेकशॉ सेंटर में दो दिवसीय 'असमिया प्रतिदिन कॉन्क्लेव 2022' का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का आयोजन असम और पूर्वोत्तर भारत के मुद्दों को उठाने और राष्ट्रीय राजधानी के सत्ता गलियारों में उन पर सार्थक चर्चा करने के उद्देश्य से किया गया है। 

विज्ञापन


पहले दिन कई महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। इसमें राष्ट्रवाद व क्षेत्रवाद, असम के चाय उद्योग और उसके भविष्य, पूर्वोत्तर में स्थायी पर्यटन व उनके विस्तार के तरीके, ऊर्जा सुरक्षा, वनों की कटाई और औद्योगीकरण से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनाथ सिंह ने उद्घाटन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।  सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर को विकास के मामले में पूरे देश से अलग थलग छोड़ दिया गया था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हमारी सरकार पूर्वोत्तर में प्रगति लाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय रक्षा मंत्री ने डॉ. भूपेन हजारिका की एक कविता भी सुनाई और असम और पूर्वोत्तर के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को आश्वस्त किया। इसके बाद पहला सत्र 'राष्ट्रवाद के साथ क्षेत्रवाद' विषय पर शुरू हुआ। इसमें आसू के मुख्य सलाहकार डॉ समुज्जल कुमार भट्टाचार्जी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया और असम एपीसीसी के अध्यक्ष भूपेन बोरा शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed