फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two children among 6 killed in Telangana fire incident

Telangana: तेलंगाना में मकान में लगी भीषण आग, दो बच्चों समेत छह की जलने से मौत

Sat, 17 Dec 2022 10:43 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 17 Dec 2022 10:43 AM IST
सार

आग शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे लगी। पुलिस के मुताबिक घटना मंचेरियल जिले के रामकृष्णपुर थाना क्षेत्र के वेंकटपुर गांव में हुई। 

विज्ञापन
two children among 6 killed in Telangana fire incident
तेलंगाना के मंचेरियल जिले में आग लगने से छह की मौत - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना के मंचेरियल जिले में एक मकान में बीती रात आग लगने से छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं। 

विज्ञापन

आग शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे लगी। पुलिस के मुताबिक घटना मंचेरियल जिले के रामकृष्णपुर थाना क्षेत्र के वेंकटपुर गांव में हुई। आग की सूचना एक पड़ोसी ने पुलिस को दी। यह मकान पद्मा नाम की महिला का था। उसके घर कुछ दिनों से मेहमान आए हुए थे। वे भी आग के शिकार हो गए। घर में पद्मा और उसका पति रहते थे। दो दिन पहले उनकी भतीजी मोनिका, उसके दो बच्चे और एक रिश्तेदार घर आए थे। आग लगने के समय घर में कुल छह लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन

मंचेरियल के एसीपी बी थिरुपथी रेड्डी ने बताया कि आग बीती रात 12.30 बजे के आसपास लगी। देखते देखते यह मकान आग की लपटों में समा गया। रेड्डी ने कहा कि सूचना मिलते ही दमकलों की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग में घर पूरी तरह से नष्ट हो गया। आग लगने के समय छह लोग घर के अंदर थे। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed