{"_id":"5f52fb088ebc3e3688378bae","slug":"two-brothers-died-after-beaten-by-mob-in-maharashtra-case-filed-against-40-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में भीड़ ने दो भाइयों को पीट-पीटकर मार डाला, 40 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में भीड़ ने दो भाइयों को पीट-पीटकर मार डाला, 40 लोगों पर केस दर्ज
Sat, 05 Sep 2020 08:12 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 05 Sep 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
Mob Lynching
- फोटो : फाइल फोटो
महाराष्ट्र के जालना में शुक्रवार को भीड़ ने दो सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि एक अन्य भाई और मां बुरी तरह घायल हैं। पुलिस ने इस मामले में 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एक और मां गंभीर रूप से घायल
पुलिस के मुताबिक, भीड़ हिंसा की यह वारदात जालना जिले के पनशेंद्र गांव की है। 18 अगस्त को पोला त्योहार मनाते वक्त दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर भेज दिया और मामला शांत हो गया। शुक्रवार को दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। पुलिस अधिकारी सुधीर खिराडकर ने बताया, 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा किया गया है। हालांकि, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन