फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two BJP Leaders of Nagpur predicted defeat of Nitin gadkari in a leaked Audio, sacked from the party

लीक ऑडियो टेप में गडकरी की हार की भविष्यवाणी करने वाले नागपुर के दो भाजपा नेता बर्खास्त

Thu, 06 Jun 2019 07:17 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 06 Jun 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
Two BJP Leaders of Nagpur predicted defeat of Nitin gadkari in a leaked Audio, sacked from the party
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय जनता पार्टी ने अपने दो नेताओं को छह साल के लिए बर्खास्त कर दिया है। पार्टी ने यह कदम केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वकिष्ठ नेता नितिन गडकरी को अपशब्द कहने और मतगणना से पहले ही गडकरी की हार की बात कहने पर उठाया है। 

विज्ञापन


पार्टी ने यह निर्णय तब लिया जयहरि सिंह ठाकुर और अभय टिकड़े के बीच की एक फोन कॉल की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस रिकॉर्डिंग में ठाकुर और टिकड़े कह रहे थे कि गडकरी नागपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नाना पटोले से हार जाएंगे। इसके बाद उन्होंने गडकरी के लिए अपशब्द कहे। हालांकि, गडकरी ने करीब 197000 वोट के अंतर से जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन


जयहरि सिंह ठाकुर भाजपा की नागपुर शहर इकाई के उपाध्यक्ष थे और टिकड़े कार्यकारी समिति के सदस्य थे। नागपुर शहर इकाई के अध्यक्ष सुधाकर कोहले ने ऑडियो रिकॉर्डिंग का हवाला देते हुए कहा, 'दोनों नेताओं ने चुनाव परिणाम आने से पहले ही फोन कॉल के दौरान दावा किया था कि गडकरी चुनाव नहीं जीतेंगे क्योंकि वह केवल अमीरों का ख्याल रखते हैं और पार्टी के सच्चे कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहले ने कहा कि पार्टी इस तरह की अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा, 'ठाकुर को तत्काल पद से हटाने के लिए मैंने नागपुर जिले के संरक्षक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को पत्र लिखा है।' वह पश्चिम नागपुर में संजय गांधी निराधार योजना के अध्यक्ष पद की बात कर रहे थे, जो ठाकुर के पास है। 


वहीं, इस मामले में ठाकुर का कहना है कि ऑडियो क्लिप के साथ छेड़छाड़ की गई है। ठाकुर ने कहा, 'मैं नितिन गडकरी और अन्य पार्टी नेताओं का बहुत सम्मान करता हूं।' महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से बर्खास्त किए जाने के बाद ठाकुर ने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसपर उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed