फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two arrested for sms being circulated to kill assam govt minister himanta biswa sarma

असम: हेमंत बिस्वा की हत्या का मैसेज सर्कुलेट करने वाले गिरफ्तार, जांच शुरू

Sat, 09 Dec 2017 06:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 09 Dec 2017 06:57 AM IST
विज्ञापन
two arrested for sms being circulated to kill assam govt minister himanta biswa sarma

असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की हत्या करने को लेकर एक मैसेज सर्कुलेट किया जा रहा था। न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक असम के डीजीपी ने कहा कि इस आरोप में दो को गिरफ्तार किया गया है और मामले की गंभीर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


जांच में ये जानने की कोशिश भी की जा रही है कि आखिर इस तरह से मैसेज को फैलाने के पीछे वजह क्या है?

अपने खिलाफ ऐसी घटना सामने आने पर सरमा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, उन्होंने ये इशारा दिया कि ये कांग्रेस के कार्यकर्ता हो सकते हैं, क्योंकि जब वे कांग्रेस से जुड़े हुए थे, उस वक्त ये दोनों भी पार्टी में थे।
विज्ञापन

   

बिस्वा हाल में बीमारी कैंसर को लेकर विवादित बयान देने के चलते सुर्खियों में आए थे। उन्होंने कहा था कि बुरे कर्म करने वाले पापियों को ही कैंसर होता है। इस पर कांग्रेस के मंत्री और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने उनकी आलोचना भी की थी। जिसके जवाब में बिस्वा उसी दौरान एक और विवादीत बयान दे गए थे। उन्होंने चिंदबरम के दूसरी पार्टी से कांग्रेस में शामिल होने और घोटालों में लिप्त होने पर सवाल भी खड़े कर दिए थे।

पढ़ें: असम के स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर विवाद, कहा- 'पापियों' को होता है कैंसर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed