{"_id":"60ada822801b99585301a873","slug":"twitter-labelled-bjp-vice-president-raman-singh-s-tweet-on-the-alleged-congress-toolkit-as-manipulated-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर विवाद: ट्विटर ने अब रमन सिंह के ट्वीट को 'मैनिपुलेटेड मीडिया' से फ्लैग किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फिर विवाद: ट्विटर ने अब रमन सिंह के ट्वीट को 'मैनिपुलेटेड मीडिया' से फ्लैग किया
Wed, 26 May 2021 07:15 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 26 May 2021 07:15 AM IST
विज्ञापन
raman singh
टूलकिल-ट्विटर विवाद में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को फ्लैग करने के बाद अब ट्विटर ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के ट्वीट को भी 'मैनिपुलेटेड मीडिया' लिखकर फ्लैग किया है।
विज्ञापन
मंगलवार को ही रमन सिंह ने ट्विटर को चुनौती दी थी कि वो क्यों नहीं दिल्ली पुलिस के नोटिस का जवाब दे रहा है।
#ToolkitCase में जब @Twitter के पास कार्यवाई करने के पर्याप्त सबूत हैं तो फिर दिल्ली पुलिस को जवाब देने में उसकी सांसे क्यों फूल रही हैं।
विज्ञापन
नोटिस मिलते ही ट्विटर के संबंधित अधिकारी गायब हो गए, अब इनकी पैरवी करने वाले @RahulGandhi और @bhupeshbaghel बताएंगे ये सब कहां छुपे हैं? https://t.co/7eBXF7ay4z pic.twitter.com/RSV5NHc8mZ— Dr Raman Singh (@drramansingh) May 25, 2021
विज्ञापन
इससे पहले ट्विटर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को इसी तरह फ्लैग कर चुका है जिसके बाद भारी विवाद हुआ था। इसे लेकर कांग्रेस भी लगातार भाजपा और सरकार पर हमलावर है। उसका कहना है कि संबित पात्रा और रमन सिंह ने गलत टूलकिट ट्वीट कर कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास किया है।
मामला तब और उलझ गया जब ट्विटर ने पात्रा के ट्वीट को दु'मैनिपुलेटेड मीडिया' बता दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस भी हरकत में आई और उसने ट्विटर के दफ्तर पहुंचकर उसे नोटिस थमाया।
क्या था मामला
बता दें कि संबित पात्रा ने 18 मई को एक ट्वीट कर लिखा था कि कांग्रेस पार्टी ने एक टूलकिट तैयार की है, जिसके जरिए बुद्धिजीवी केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। संबित पात्रा ने इसे कांग्रेस की एक पीआर एक्सरसाइज बताया है। इस ट्वीट में संबित पात्रा ने एक कागज भी शेयर किया था, जिसमें कांग्रेस का लेटरहैड था। इस पत्र में जानकारी दी गई थी कि किस तरह ट्वीट साझा करना है।
संबित पात्रा के उस ट्वीट पर अब ट्विटर ने एक्शन लिया और उसे तथ्यात्मक रूप से गलत बताया। संबित पात्रा ने 18 मई को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी एक टूलकिट के जरिए कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी की छवि को बिगाड़ने का काम कर रही है। ट्विटर की पॉलिसी के मुताबिक, अगर किसी जानकारी को आपने ट्वीट किया है और उसका सोर्स सटीक नहीं है और उसमें उपलब्ध जानकारी भी गलत है तो इस तरह का लेबल लगाया जाता है। ये लेबल वीडियो, ट्वीट, फोटो या अन्य किसी भी कंटेंट पर लगाया जा सकता है।