फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TV serial on Maharaja Agrasen popular like Ramayana-Mahabharata adorable Latest News Update

Maharaja Agrasen: रामायाण-महाभारत की तरह महाराजा अग्रसेन पर टीवी धारावाहिक, आराध्य को लोकप्रिय बनाने की तैयारी

Sun, 15 Oct 2023 03:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 15 Oct 2023 03:07 PM IST
सार

वैश्य समाज के आराध्य महाराज अग्रसेन के जीवन और कार्यों को इस धारावाहिक में आधुनिक तकनीक और एनिमेशन के साथ दिखाया गया है, जिससे आज के युवा भी उनसे अपना जुड़ाव महसूस कर सकें।

विज्ञापन
TV serial on Maharaja Agrasen popular like Ramayana-Mahabharata adorable Latest News Update
महाराजा अग्रसेन पर विशेष धार्मिक सीरियल की शुरुआत के अवसर पर निर्माता-निर्देशक और लेखक महर्षि बेदिल। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

15 अक्तूबर को नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही टीवी के दर्शकों के लिए महाराज अग्रसेन के जीवन पर एक धारावाहिक शुरु हो रहा है। इसी दिन महाराजा अग्रसेन का जन्मदिन भी है। जय श्री अग्रसेन के नाम से शुरु हो रहे इस धारावाहिक को रामायण-महाभारत की तरह महाराजा अग्रसेन को भी लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने की तैयारी की तरह से देखा जा रहा है। 

विज्ञापन

     
वैश्य समाज के आराध्य महाराज अग्रसेन के जीवन और कार्यों को इस धारावाहिक में आधुनिक तकनीक और एनिमेशन के साथ दिखाया गया है, जिससे आज के युवा भी उनसे अपना जुड़ाव महसूस कर सकें। अग्र विश्व ट्रस्ट ने इसे बनाया है। महर्षि बेदिल कृत यह धारावाहिक प्रथम नवरात्र यानी महाराज अग्रसेन जयंती के मौके पर अग्र विश्व ट्रस्ट के ओटीटी प्लेटफार्म पर शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस अवसर पर निर्माता-निर्देशक और लेखक महर्षि बेदिल ने कहा कि आज धर्म के पाखंड पर प्रहार करना आवश्यक है। दुनिया में धर्म के नाम पर जिस तरह का अनाचार बढ़ रहा है, इससे लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है, इसे दूर करने की आवश्यकता है। यदि अपनी सभ्यता-संस्कृति और मानवता को सुरक्षित रखना है तो लोगों को बाहरी दिखावे की बजाय आंतरिक धार्मिक भाव को बढ़ाना होगा और इसे अपने कार्यों में लाना होगा। इस कार्यक्रम का यही उद्देश्य है और इसके माध्यम से लोगों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed