{"_id":"5e07b0778ebc3e88026dadfe","slug":"trust-bars-devotees-from-visiting-the-saptashrungi-temple-sanctum","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: सप्तशृंगी मंदिर गर्भगृह में श्रद्धालुओं को जाने पर रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: सप्तशृंगी मंदिर गर्भगृह में श्रद्धालुओं को जाने पर रोक
Sun, 29 Dec 2019 01:17 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
saptashrungi maharashtra
महाराष्ट्र के नासिक के प्रसिद्ध सप्तशृंगी मंदिर में अगले महीने से श्रद्धालुओं को गर्भगृह में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। केवल पूजा और आरती के दौरान ही गर्भगृह में जाने की इजाजत होगी। मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले श्री सप्तशृंग निवासिनी देवी न्यास ने बताया कि मंदिर की पवित्रता को बनाए रखने के लिए यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के साढे़ तीन शक्ति पीठों में से एक इस मंदिर में पूरे वर्ष श्रद्धालु कर सकते हैं। न्यास अध्यक्ष गणेश देशमुख ने कहा, यह नियम एक जनवरी से लागू होगा। श्रद्धालु गर्भगृह में केवल पूजा और आरती के दौरान ही जा सकेंगे लेकिन उसके लिए उन्हें कुछ विशेष परिधान पहनकर ही जाने की अनुमति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्तियों को भी नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन