फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Truecaller app survey report on International Women Day

आप महिला दिवस मनाते रहिए, भारत में हर 3 में से 1 महिला को आते हैं अश्लील मैसेज और कॉल्स

Thu, 08 Mar 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
Truecaller app survey report on International Women Day
फाइल फोटो

आज पूरे विश्व में  इंटरनेशनल वुमेन्स डे खुशी और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भारत महिलाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ देश की सूची में 50वें स्थान पर है। हाल ही में आई यूएस न्यूज और व्हार्टन यूनिवर्सिटी की सर्वश्रेष्ठ देशों की रिपोर्ट में भारत को यह स्थान हासिल हुआ है लेकिन निश्चित रूप से भारत को सूची में जो स्थान हासिल हुआ है वह गर्व करने वाला नहीं। वजह है महिलाओं को किनारे कर दिया जाना और मानवाधिकारों से उनको दूर रखना।

विज्ञापन


ट्रूकॉलर का सर्वे
स्टॉकहोम आधारित फोन नंबर स्कैन ऐप ट्रूकॉलर के 'अंडरस्टैंडिंग द इंपैक्ट ऑफ हैरेसमेंट एंड स्पैम कॉल ऑन वूमन' के एक सर्वे के मुताबिक, देश की 78 फीसदी महिलाएं मोबाइल पर अश्लील मैसेज और फोन कॉल का सामना करती हैं। जिसका सीधा मतलब है कि हर 3 में से 1 महिला को अश्लील मैसेज और कॉल्स आते हैं।
विज्ञापन


ट्रूकॉलर ने  देश के 15 शहरों में 20 जनवरी से 22 फरवरी के दौरान 15 से 35 साल की महिलाओं के बीच सर्वे करवाया है। भारत ऐसा पहला देश है जहां ट्रूकॉलर ने इस तरह का सर्वे करवाया। जिसमें यह स्टडी की गई कि कॉल्स और मैसेज महिलाओं को कैसे प्रभावित कर रहे हैं। सर्वे में तीन में से प्रत्येक एक महिला ने माना कि उन्हें अश्लील मैसेज और फोन कॉल्स का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं नहीं 82 फीसदी महिलाओं ने माना कि उन्हें अनुचित वीडियो और तस्वीरें हर हफ्ते रिसीव होती हैं। ज्यादात्तर मामलों में अजनबी शख्स किसी तरह महिलाओं का नंबर हासिल कर उन्हें प्रताड़ित करते हैं।


सर्वे के मुताबिक, राजस्थान की राजधानी जयपुर में उत्पीड़न के सबसे ज्यादा उदाहरण देखने को मिलते हैं। बता दें कि भारत में 150 मिलियन अनुमानित ट्रूकॉलर यूजर्स हैं जो कि एक सबसे बड़ा बाजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed