फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'True statesman PM' whose actions spoke louder than his words: Cong hails Manmohan Singh on his birthday

मनमोहन सिंह का 91वां जन्मदिन: PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, कांग्रेसियों ने बांधे तारीफों के पुल

Tue, 26 Sep 2023 10:22 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 26 Sep 2023 10:22 AM IST
सार

मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि वह एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने राजनीति में सादगी और गरिमा का उदाहरण पेश किया है।

विज्ञापन
'True statesman PM' whose actions spoke louder than his words: Cong hails Manmohan Singh on his birthday
manmohan singh - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वहीं, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी प्रशंसा कर कहा कि वह एक सच्चे प्रधानमंत्री थे, जिनके काम उनके शब्दों से ज्यादा बोलते थे।

विज्ञापन

बता दें, 91 वर्षीय मनमोहन सिंह ने साल 2004 से 2014 के बीच प्रधानमंत्री के रूप में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का नेतृत्व किया था। वह 1991-96 के दौरान पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में भारत के वित्त मंत्री भी रहे थे।

विज्ञापन


लंबी उम्र की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हम उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सादगी और गरिमा का उदाहरण
मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि वह एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने राजनीति में सादगी और गरिमा का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह एक सच्चे राजनेता प्रधानमंत्री हैं, जिनके काम शब्दों से ज्यादा बोलते थे। हम उनके योगदान के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और उनके लंबे जीवन की कामना करता हूं।’ 

राष्ट्र निर्माण में मनमोहन सिंह के योगदान की सराहना
वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी राष्ट्र निर्माण में मनमोहन सिंह के योगदान की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की ईमानदारी, राष्ट्र निर्माण और जनता के आर्थिक उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमेशा मेरे लिए एक प्रेरणा रहेगी।’ उन्होंने आगे कहा कि जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं।

धैर्य और विनम्रता का पाठ सिखाया
पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस अवसर पर मनमोहन सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। एक नेता के रूप में, उन्होंने राजनीति में धैर्य और विनम्रता का पाठ सिखाया। एक प्रधानमंत्री के रूप में, उनकी ईमानदारी, साहस, दूरदृष्टि और बुद्धिमत्ता ने देश को आत्म-विश्वास और गर्व के साथ 21वीं सदी में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया। वाड्रा ने कहा कि उनके लिए हमेशा ही सम्मान रहेगा। 

देश के विकास में सिंह के योगदान की सराहना
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आज डॉ. मनमोहन सिंह 91 साल के हो गए। वह हमेशा अनुग्रह, संयम, विनम्रता और गरिमा का प्रतीक रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मनमोहन सिंह को भारत के आर्थिक सुधारों का वास्तुकार बताया। इसके अलावा, कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और देश के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed