{"_id":"66e43c116ddf4a44e900e3e0","slug":"truck-collides-with-govt-bus-in-andhra-pradesh-massive-casualties-cm-naidu-expressed-deep-grief-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस से ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत; सीएम ने जताया दुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस से ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत; सीएम ने जताया दुख
Fri, 13 Sep 2024 06:50 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 13 Sep 2024 06:50 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश के पलमनेरु में एक ट्रक और बस की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आंध्र प्रदेश के पलमनेरु में एक ट्रक और बस की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया है। जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस बंगलूरू जा रही थी, जो चित्तूर जिले के पलामनेरू मंडल के पास मोगिली घाट रोड पर हादसे का शिकार हुई, जिसमें 10 से अधिक लोग घायल है।
बेकाबू ट्रक डिवाइडर पार कर बस से टकराया
वहीं इस सड़क हादसे की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेकाबू ट्रक डिवाइडर पार कर बस से टकराया था। जिससे ये भीषण हादसा हुआ, इस हादसे में मृत सभी सात शवों की पहचान कर ली है और 10 से अधिक लोग घायल हैं।
सीएम नायडू ने हादसे पर जताया गहरा दुख
इस हादसे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक तिरुपति से बेंगलुरु जा रही आरटीसी बस एक ट्रक से टकरा गई। जिसकी जानकारी पर मुख्यमंत्री ने मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और पीड़ितों को दी जा रही राहत और चिकित्सा सहायता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
पीड़ितों के परिवारों को जरूरी सहायता देगी सरकार- मुख्यमंत्री कार्यालय
आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी किए गए बयान के अनुसार, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने हादसे को लेकर अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी और आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।
(ये खबर अपडेट की जा रही है)

Andhra Pradesh Chief Minister N Chandrababu Naidu expressed deep grief over the road accident in Chittoor district's Mogali Ghat, in which 7 people lost their lives. The accident occurred when an RTC bus travelling from Tirupati to Bengaluru collided with a lorry, resulting in…
— ANI (@ANI) September 13, 2024
(ये खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन