{"_id":"6710c80631e58abf660d0d78","slug":"tripura-youth-dies-due-to-police-torture-five-personnel-detained-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक की मौत, पुलिस प्रताड़ना का आरोप, पांच पुलिसकर्मी हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक की मौत, पुलिस प्रताड़ना का आरोप, पांच पुलिसकर्मी हिरासत में
Thu, 17 Oct 2024 01:47 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:47 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि 13 अक्तूबर को कलादेपा निवासी युवक बादल त्रिपुरा को एक स्थानीय युवक ने गोदाम से रबर शीट चुराने के आरोप में पकड़कर पीटा था। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम में चोरी के आरोप के गिरफ्तार किए गए युवक की घर पर मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस हिरासत के दौरान प्रताड़ना का आरोप लगाया। एक अधिकारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद मनुबाजार थाने के पांच पुलिसकर्मियों को प्रताड़ना के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
सबरूम के एसडीपीओ नित्यानंद सरकार ने बताया कि 13 अक्तूबर को कलादेपा निवासी युवक बादल त्रिपुरा को एक स्थानीय युवक ने गोदाम से रबर शीट चुराने के आरोप में पकड़कर पीटा था। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया था। पुलिस ने बादल को गिरफ्तार किया था। वह नशे में था। इसके बाद उसे 14 अक्तूबर को रिहा कर दिया गया। 16 अक्तूबर को युवक की घर मौत हो गई। इसके बाद युवक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई कि बादल को थाने में दो पुलिसकर्मियों और तीन विशेष पुलिस अधिकारियों ने प्रताड़ित किया था। इसलिए उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
एसडीपीओ नित्यानंद सरकार ने बताया कि युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस स्टेशन के पास प्रदर्शन किया। साथ ही अगरतला-सबरूम राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने युवक को प्रताड़ित करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। एसडीपीओ ने बताया कि पांचों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनको हिरासत में ले लिया गया है। युवक के शव का मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन