फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura: Woman beheaded husband and kept in temple 42 year-old accused arrested

त्रिपुरा: महिला ने पति का सिर काटकर मंदिर में रखा, 42 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Mar 2022 08:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 12 Mar 2022 08:29 PM IST
सार

खोवाई के एसपी भानुपदा चक्रबर्ती ने बताया कि घटना का कारण पता नहीं चला है। महिला के बड़े बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान थी। एक स्थानीय तांत्रिक उसका इलाज कर रहा था। 

विज्ञापन
Tripura: Woman beheaded husband and kept in temple 42 year-old accused arrested
murder demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिपुरा के खोवाई जिले में शनिवार तड़के एक महिला ने अपने 50 वर्षीय पति दिहाड़ी मजदूर रबिंद्र तांती का सिर काट दिया। रक्तरंजित सिर उसने एक प्लास्टिक बैग में ले जाकर परिवार के मंदिर में रख दिया। पुलिस ने इंदिरा कॉलोनी स्थित आवास से 42 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


खोवाई के एसपी भानुपदा चक्रबर्ती ने बताया कि घटना का कारण पता नहीं चला है। महिला के बड़े बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान थी। एक स्थानीय तांत्रिक उसका इलाज कर रहा था। 
विज्ञापन


बेटे के मुताबिक, उसकी मां हमेशा शाकाहारी थी, लेकिन बीती रात उसने मुर्गा खाया। सभी परिजन सोने चले गए। रात में वह उठा तो देखा कि मां खून में सना दाव लेकर खड़ी है और पिता का सिर कटा है। इसके बाद वह बाहर निकली और पिता का सिर ले जाकर मंदिर में रख दिया। इसके बाद वह एक कमरे में बंद हो गई, जहां से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed