फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura post-poll violence news CPM supporter killed CBI arrests two more in Bengal teacher recruitment scam

Tripura Post-Poll Violence: त्रिपुरा में माकपा समर्थक की हत्या, भाजपा नेता गिरफ्तार

Mon, 20 Feb 2023 07:24 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 20 Feb 2023 07:24 AM IST
विज्ञापन
Tripura post-poll violence news CPM supporter killed CBI arrests two more in Bengal teacher recruitment scam
Tripura violence - फोटो : सोशल मीडिया

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के बाद लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच खोवाई जिले में माकपा के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में भाजपा के पंचायत प्रधान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि माकपा समर्थक दिलीप शुक्ला दास (55) ने नशे की हालत में द्वारिकापुर ग्राम पंचायत के प्रधान कृष्ण कमल दास के साथ शनिवार की शाम विवाद किया था। वह पंचायत प्रधान पर प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य सरकारी लाभ आवंटित नहीं करने से नाराज था। तेलियामुरा अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने बताया कि कहासुनी के दौरान, ग्राम पंचायत प्रधान ने उसके सिर पर किसी ठोस वस्तु से हमला कर दिया। घायल ने बाद में एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पंचायत प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में दो और गिरफ्तार 

Tripura post-poll violence news CPM supporter killed CBI arrests two more in Bengal teacher recruitment scam
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में सीबीआई ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक की पहचान तापस मंडल के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य बिचौलिया है। तापस मंडल को पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य का करीबी माना जाता है। दूसरा गिरफ्तार व्यक्ति नीलाद्रि घोष है। वह गिरफ्तार आरोपी तापस मंडल का करीबी है। सीबीआई का दावा है कि नीलाद्रि शिक्षक भर्ती घोटाले में कथित तौर पर शामिल था। टीएमसी के युवा नेता कुंतल घोष की गिरफ्तारी के बाद उसका नाम सामने आया था। कुंतल घोष ने कई बार दावा किया था कि तापस मंडल और उसके करीबी नीलाद्रि घोष भी सीधे तौर पर घोटाले में शामिल हैं। बताया जाता है कि टीएमसी यूथ विंग के नेता कुंतल घोष भी स्कूलों में हुई भर्तियों में हुए घोटाले का आरोपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन

Tripura post-poll violence news CPM supporter killed CBI arrests two more in Bengal teacher recruitment scam
employees protest in Kolkata - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों ने महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी की मांग को लेकर रविवार को कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के एक मंच ने उनके महंगाई भत्ते में कम वृद्धि के विरोध में 20 और 21 फरवरी को दो दिवसीय काम बंद करने का आह्वान किया है। हालांकि, राज्य सरकार ने शनिवार को कहा था कि 20 और 21 फरवरी को किसी भी कर्मचारी को आकस्मिक या कोई अन्य अवकाश नहीं दिया जाएगा।
 

विज्ञापन

तृणमूल ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री प्रमाणिक के घर के पास दिया धरना

Tripura post-poll violence news CPM supporter killed CBI arrests two more in Bengal teacher recruitment scam
Nisith Pramanik - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के भेटगुरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक के घर के पास रविवार को तृणमूल कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना दिया। इसमें पिछले साल राजबंशी समुदाय के एक युवक की मौत के मामले में न्याय की मांग की गई। स्थानीय अधिकारी के मुताबिक, तृणमूल के धरने के मद्देनजर इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंत्री के आवास के चारों तरफ 150 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार, बीएसएफ और प्रमाणिक के खिलाफ नारेबाजी भी की। बता दें कि दिसंबर 2022 में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास दिनहाटा ब्लॉक में कथित रूप से बीएसएफ के एक कांस्टेबल ने प्रेम कुमार बर्मन (24) को गोली मार दी थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

मणिपुर में 7.42 करोड़ की ब्राउन शुगर तस्करी की कोशिश नाकाम
असम राइफल्स की टेंग्नौपाल बटालियन और मणिपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान में टेंग्नौपाल में 7.42 करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर टेंग्नौपाल जिले के चमोल गांव के पास एक वाहन को रोका गया। जांच में 88 साबुन की पेटियों में रखा गया 3.710 किलो ब्राउन शुगर बरामद किया गया। 

मिजोरम में 20 लाख रुपये की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार
असम राइफल्स ने रविवार को मिजोरम में भारत-म्यांमार सीमा पर 19.5 लाख रुपये की हेरोइन जब्त की गई। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  असम राइफल्स ने एक बयान में कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस की संयुक्त टीम ने चम्फाई जिले में अस्थाई नाका स्थापित किया। इस दौरान एक वाहन को रोका गया। जिससे हेरोइन की पैकेज बरामद हुई। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed