{"_id":"59ddadfe4f1c1b74698b52e5","slug":"tripura-governor-on-sc-ban-on-fireworks-soon-hindu-cremation-will-banned","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा बैन पर त्रिपुरा के राज्यपाल की टिप्पणी- चिता जलाने पर भी लग सकती है रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पटाखा बैन पर त्रिपुरा के राज्यपाल की टिप्पणी- चिता जलाने पर भी लग सकती है रोक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
तथागत रॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने इस दिवाली दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इसकी चर्चा हो रही है। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने भी इस फैसले पर टिप्पणी की।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा 'कभी दही हांडी, आज पटाखा, कल को हो सकता है प्रदूषण का हवाला देकर मोमबत्ती और अवार्ड वापसी गैंग हिंदुओं की चिता जलाने पर भी याचिका डाल दे!' ऑनलाइन मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने फोन पर बातचीत में बताया कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से हिंदू नाराज हैं।
विज्ञापन
One day will find Hindu cremation banned or someone filed petition to ban it on grounds of pollution: Tripura Guv Tathagata Roy #CrackerBan pic.twitter.com/cKqjquGs0M
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 11, 2017
गौरतलब है कि पूर्व बीजेपी नेता और त्रिपुरा के गवर्नर तथागत राय अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले उन्होंने रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी। वहीं सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद चर्चित लेखक चेतन भगत ने ट्वीट कर पूछा था कि पटाखों के बिना बच्चों के लिए दिवाली कैसी?
पढ़ें: दिल्लीवालों को MP सरकार का न्यौता, दिवाली पर पटाखे चलाने मध्यप्रदेश आइए
चेतन ने यह सवाल भी उठाया कि हिंदुओं के त्योहारों के साथ ही ऐसा क्यों होता है? उन्होंने पूछा कि क्या बकरीद पर बकरे काटने और मुहर्रम पर खून बहाने के खिलाफ कदम उठाए जा रहे हैं? दिवाली पर पटाखों को बैन किया जाना ऐसा है जैसे क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री और बकरीद पर बकरे को बैन कर दिया जाना।