फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Former CM Bipal Deb tells Manik Sarkar to leave CPM Congress Alliance and join BJP news and updates

Tripura: 'अपवित्र गठबंधन छोड़ें, भाजपा में शामिल हों..', त्रिपुरा के पूर्व CM ने वामपंथी नेता को दी ये सलाह

Sat, 06 Apr 2024 09:02 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 06 Apr 2024 09:02 AM IST
सार

बिप्लब देब ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी इस वक्त अस्तित्व के संकट से जूझ रही है और खुद को जिंदा रखने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा, "अपने राजनीतिक एजेंडा के लिए कांग्रेस और माकपा साथ आए हैं, न कि लोगों की भलाई करने के लिए।" 

विज्ञापन
Tripura Former CM Bipal Deb tells Manik Sarkar to leave CPM Congress Alliance and join BJP news and updates
भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब और माकपा नेता माणिक सरकार (दाएं)। - फोटो : PTI

विस्तार

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेता माणिक सरकार को नसीहत दी है कि वह राज्य में कांग्रेस के साथ अपवित्र गठबंधन को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएं। भाजपा ने नेता यह बात अगरतला के चंद्रपुर में पार्टी की एक बैठक के दौरान कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में कांग्रेस और सीपीएम का गठबंधन अपवित्र प्रकृति का है, क्योंकि दोनों ही पार्टियां खूनी संघर्ष से भरे इतिहास को भूल चुकी हैं। रामनगर सीट पर पर लोकसभा और उपचुनाव में प्रचार के लिए माणिक सरकार के न उतरने का जिक्र करते हुए बिप्लब देब ने कहा, "वे (माणिक सरकार) कभी कांग्रेस और माकपा के गठबंधन को मंजूर नहीं करेंगे। लगातार चार बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहने के दौरान माणिक सरकार ने सिर्फ कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं के लिए प्रचार किया है। यह पहली बार है, जब उन्हें उस पार्टी के लिए प्रचार करने को मजबूर किया जा रहा है, जिसका उन्होंने पूरी जिंदगी विरोध किया।"
विज्ञापन


बिप्लब ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी इस वक्त अस्तित्व के संकट से जूझ रही है और खुद को जिंदा रखने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा, "अपने राजनीतिक एजेंडा के लिए कांग्रेस और माकपा साथ आए हैं, न कि लोगों की भलाई करने के लिए। दोनों पार्टियों ने कई वर्षों तक त्रिपुरा के लोगों को धोखा दिया है और उनके काम उनकी बातों से ज्यादा बोलते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने इस दौरान माणिक सरकार के सीएम के तौर पर कार्यकाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर सरकार के चार कार्यकाल में लोगों के लिए पीएम आवास योजना  के तहत महज 48 हजार घर ही बने। वहीं, 2018 में भाजपा की सरकार बनने के बाद 4.1 लाख घर लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं।

भाजपा के खिलाफ त्रिपुरा में पहली बार कांग्रेस-लेफ्ट एकजुट
त्रिपुरा के 72 साल के चुनावी इतिहास में पहली बार कांग्रेस और वाम दलों ने भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर संयुक्त रूप से संसदीय चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन बनाया है। पिछले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और वामपंथी दोनों पार्टियों ने एकजुट होकर सत्ताधारी पार्टी का विरोध किया था।


बिप्लब कुमार देब को माकपा के इस नेता से चुनौती
हाई प्रोफाइल त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा के बीच होगा, जो इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी होंगे। आशीष कुमार साहा मौजूदा कांग्रेस विधायक सुदीप राय बर्मन के साथ फरवरी 2022 में भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed