{"_id":"65ff8204b8482dd82308f408","slug":"tripura-first-time-72-years-congress-left-front-alliance-contest-between-former-cm-biplab-and-ashish-saha-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: 72 वर्षों में पहली बार कांग्रेस-वाम मोर्चे में गठबंधन, पूर्व सीएम बिप्लब और आशीष साहा के बीच मुकाबला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: 72 वर्षों में पहली बार कांग्रेस-वाम मोर्चे में गठबंधन, पूर्व सीएम बिप्लब और आशीष साहा के बीच मुकाबला
Sun, 24 Mar 2024 06:59 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिपुरा
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2024 06:59 AM IST
सार
हाई प्रोफाइल त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा के बीच होगा, जो इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन
बिप्लब कुमार देब और आशीष कुमार साहा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा के 72 साल के चुनावी इतिहास में पहली बार कांग्रेस और वाम दलों ने भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर संयुक्त रूप से संसदीय चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन बनाया है। पिछले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और वामपंथी दोनों पार्टियों ने एकजुट होकर सत्ताधारी पार्टी का विरोध किया था।
हाई प्रोफाइल त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा के बीच होगा, जो इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी होंगे। आशीष कुमार साहा मौजूदा कांग्रेस विधायक सुदीप राय बर्मन के साथ फरवरी 2022 में भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
11 बार माकपा ने जीत हासिल की
त्रिपुरा की दो लोकसभा सीटों त्रिपुरा पश्चिम और त्रिपुरा पूर्व में से त्रिपुरा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से चुनावी रस्साकशी का केंद्र बिंदु रहा है। इस सीट पर 1952 से माकपा ने 11 बार जीत हासिल की है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने इस सीट पर चार बार 1957, 1967, 1989 और 1991 में जीत हासिल की। उल्लेखनीय है कि 2018 में माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे की करीब 25 साल बाद हराकर भाजपा पहली बार त्रिपुरा में सत्ता में आई थी।
इस बार भौमिक की जगह देब
इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ गठबंधन में 2018 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने 2019 में पहली बार त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट जीती। इस बार भाजपा ने भौमिक को हटाकर देब को मैदान में उतारा, जो वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं। वहीं, त्रिपुरा पूर्व से भाजपा ने महारानी कीर्ति सिंह देबबर्मन को अपना प्रत्याशी बनाया है।