फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura: Cops among injured in BJP-Tipra Motha clash

Tripura: कार्यकर्ताओं को रैली में जाने से रोकने पर BJP-टिपरा मोथा में झड़प; पुलिसकर्मी सहित 12 घायल

Tue, 12 Sep 2023 10:18 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 12 Sep 2023 10:18 AM IST
सार

सहायक महानिरीक्षक ज्योतिषमान दास चौधरी ने बताया कि टिपरा मोथा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने से रोका, जिसके बाद झड़प हुई।
 

विज्ञापन
Tripura: Cops among injured in BJP-Tipra Motha clash
भाजपा और विपक्षी टिपरा मोथा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी टिपरा मोथा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में एक पुलिस अधिकारी और दो अन्य कर्मियों सहित कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटना आदिवासी बहुल जम्पुइजाला इलाके में हुई।

विज्ञापन

सहायक महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ज्योतिषमान दास चौधरी ने बताया कि हाल ही में हुए उपचुनावों में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक विशाल विजय रैली निकाली। टिपरा मोथा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कथित तौर पर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने से रोका, जिसके बाद झड़प होने लगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लड़ाई में दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं सहित कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं। सभी को पास के ही अस्पताल में ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस टीम ने इन लोगों को रोकने की कोशिश की, तो तकरजला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी रथिन देबबर्मा और दो अन्य कर्मियों पर भी पथराव किया गया। इससे यह लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने झड़प करने वाले समूहों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।


झड़प के बाद रैली की जगह बदलकर तर्कजाला में स्थानांतरित कर दिया। जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवा पार्टी के कार्यकर्ता शांति को बाधित करने के विपक्ष के प्रयासों को रोकने के लिए सड़कों पर उतरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed