फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura CM Manik Saha tested positive for Covid-19

Covid-19: कोरोना की चपेट में आए त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा, एक दिन पहले ही किया था ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

Thu, 21 Jul 2022 01:08 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिपुरा Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 21 Jul 2022 01:08 AM IST
सार

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि आज में कोविड-19 पॉजिटिव हो गया हूं। मैं बिल्कुल फिट हूं और बिना किसी लक्षण के ठीक हूं।

विज्ञापन
Tripura CM Manik Saha tested positive for Covid-19
माणिक साहा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा बुधवार को कोरोना वायरस की चपेट में आए, वह फिलहाल अपने ही घर में आइसोलेट हैं। उन्होंने संक्रमित होने के दौरान संपर्क में आए लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री माणिक साहा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि आज में कोविड-19 पॉजिटिव हो गया हूं। मैं बिल्कुल फिट हूं और बिना किसी लक्षण के ठीक हूं। मैं उन सभी लोगों से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं और आवश्यक सावधानी बरतें। साहा के पास स्वास्थ्य विभाग भी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दिन में सीएम साहा ने आईजीएम अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया था। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। त्रिपुरा ने पिछले 24 घंटों में 365 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए, लेकिन कोई ताजा मौत नहीं हुई। राज्य में अब 1,906 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed