{"_id":"63c78a4b0819ae7ebe6154c4","slug":"tripura-assembly-election-2023-tipra-motha-to-field-candidates-in-40-45-seats-news-and-updates-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura Election: टिपरा मोथा ने बढ़ाई अन्य दलों की सरदर्दी, 40 से 45 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura Election: टिपरा मोथा ने बढ़ाई अन्य दलों की सरदर्दी, 40 से 45 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी
Wed, 18 Jan 2023 11:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:28 AM IST
सार
टिपरा मोथा अध्यक्ष प्रोद्योत देवबर्मा ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 40 से 45 सीटों पर उम्मीदवारों को खड़ा करेगी। देबबर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी गैर-टिपरासा (गैर-आदिवासी) लोगों को भी टिकट देगी।
विज्ञापन
टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत मानिक्य देबबर्मा
- फोटो : Facebook/ Pradyot Manikya Debbarma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा का चुनाव इस साल फरवरी-मार्च में होना है। चुनाव आयोग अपनी आज होने वाली प्रेसवार्ता में तारीखों की घोषणा कर सकता है। इस बीच क्षेत्री दल टिपरा मोथा ने यहां बड़ा एलान कर दिया है।
विज्ञापन
टिपरा मोथा अध्यक्ष प्रोद्योत देवबर्मा ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 40 से 45 सीटों पर उम्मीदवारों को खड़ा करेगी। देबबर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी गैर-टिपरासा (गैर-आदिवासी) लोगों को भी टिकट देगी। उन्होंने कहा, मैं गलत लोगों को निर्वाचित होने से रोकना चाहता हूं। इसलिए मैं वोटों को विभाजित नहीं करना चाहता, इसके लिए मैंने इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) से गठबंधन की बात की थी, लेकिन आईपीएफटी की ओ से उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
विज्ञापन
ग्रेटर टिपरालैंड चाहता है टिपरा मोथा
टिपरा मोथा लंबे समय से एक अलग राज्य ग्रेटर टिपरालैंड की मांग कर रहा है। इस क्षेत्रीय दल ने 2021 में त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (TTAADC) का चुनाव जीता था। राज्य की करीब 20 आदिवासी सीटों पर पार्टी की मजबूत उपस्थिति मानी जाती है। बीते दिनों गठबंधन के सवाल पर पार्टी सुप्रीमो ने कहा था कि वह तब तक किसी दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगे, जब तक उन्हें ग्रेटर टिपरालैंड पर लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता।
विज्ञापन