फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trinamool MLA threatened to throw acid on BJP MLA; BJP said- TMC's culture exposed

TMC Vs BJP: तृणमूल विधायक के बिगड़े बोल, भाजपा MLA पर तेजाब डालने की दी धमकी; BJP बोली- TMC की संस्कृति उजागर

Sun, 07 Sep 2025 02:55 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 07 Sep 2025 02:55 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग हमेशा जारी है। नए विवाद में टीएमसी विधायक अब्दुर रहीम बख्शी ने भाजपा विधायक पर तेजाब डालने की धमकी दी है। जिसे लेकर भाजपा ने टीएमसी पर पलटवार किया और इसे उनकी संस्कृति करार दिया है।

विज्ञापन
Trinamool MLA threatened to throw acid on BJP MLA; BJP said- TMC's culture exposed
टीएमसी विधायक ने भाजपा विधायक को दी धमकी - फोटो : ANI / @AbdurBoxi

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के जिला अध्यक्ष और विधायक अब्दुर रहीम बख्शी का विवादित बयान सामने आया है। अब्दुर रहीम बख्शी ने भाजपा विधायक शंकर घोष को सीधे नाम लिए बिना धमकी दी कि अगर उन्होंने बंगाल के प्रवासी मजदूरों को रोहिंग्या या बांग्लादेशी कहा, तो वह उनके मुंह पर तेजाब डाल देंगे। उनका यह बयान शनिवार शाम को मालदा में हुई एक सभा में आया। यह सभा बंगाली प्रवासी मजदूरों के खिलाफ कथित अत्याचारों के विरोध में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Kolkata: दुकानों के साइनबोर्ड पर बंगाली भाषा का इस्तेमाल जरूरी, भाषा-विवाद के बीच कोलकाता नगर निगम का निर्देश
विज्ञापन


भाजपा के सामाजिक बहिष्कार की अपील की
टीएमसी विधायक ने अपने बयान में कहा- 'जो यह कहेगा कि बंगाल के 30 लाख प्रवासी मजदूर रोहिंग्या या बांग्लादेशी हैं, मैं उसकी आवाज को तेजाब से जला दूंगा। यह पश्चिम बंगाल है, यहां हम बंगालियों को बोलने का अधिकार छीनने नहीं देंगे।' उन्होंने लोगों से अपील की कि भाजपा के झंडे फाड़ दें और पार्टी का सामाजिक बहिष्कार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस पर का पलटवार
वहीं अब्दुर रहीम बख्शी के बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कहा, 'यह तृणमूल कांग्रेस की संस्कृति है। उनका काम सिर्फ लोगों को डराना है। चुनाव से पहले उनकी यह बौखलाहट साफ दिख रही है।' भाजपा ने इस मामले को लेकर मालदा में विरोध प्रदर्शन भी किया और आरोप लगाया कि पुलिस झूठे केस दर्ज कर भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है।

यह भी पढ़ें - Congress: 'क्या वोट चोरी के आरोपियों को बचा रहा ECI?' कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

ममता बनर्जी की चेतावनी के बाद भी बयानबाजी
बता दें कि मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पहले ही अपनी पार्टी नेताओं को आगाह कर चुकी हैं कि वे भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान न दें। उन्होंने हाल ही में एक समीक्षा बैठक में कहा था कि ऐसे बयान पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed