फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trinamool Congress Prashant Kishor preparing the blueprint of one person one post, meeting with Mamata Banerjee

कोलकाता: एक व्यक्ति-एक पद का ब्लूप्रिंट बना रही टीएमसी, ममता-प्रशांत किशोर ने तीन घंटे की बैठक

Sat, 10 Jul 2021 02:05 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Sat, 10 Jul 2021 02:05 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस में जिला स्तर पर उन नेताओं को अपना पद छोड़ने के लिए कहा जाएगा जिनके पास एक से ज्यादा पद है। ममता बनर्जी  एक व्यक्ति एक पद की नीति को गंभीरता से लागू करना चाहती हैं। 

विज्ञापन
Trinamool Congress Prashant Kishor preparing the blueprint of one person one post, meeting with Mamata Banerjee
प्रशांत किशोर-ममता बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल  में विधानसभा चुनाव  जीतने के बाद से ममता बनर्जी अब जिला स्तर से लेकर ऊपर के स्तर पर पार्टी संगठन में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। तृणमूल कांग्रेस पार्टी में एक व्यक्ति एक पद की नीति को गंभीरता से अमल में लाने पर विचार कर रहा है। जिला स्तर पर उन नेताओं को अपने पद छोड़ने के लिए कहा जाएगा जिनके पास एक से ज्यादा पद हैं।
विज्ञापन


ममता के वफादारों को मिल सकता है पद और जिम्मेदारी

ममता बनर्जी हाल में ही हुए विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की यह नीति सभी स्तर पर समान रुप से लागू करना चाहती हैं। जानकारों का कहना है कि इस नीति के जरिए ज्यादा से ज्यादा उन नेताओं को पद और जिम्मेदारी मिल सकती है जिन्होंने हाल में ही हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। इसी सिलसिले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ तीन घंटे तक बैठक की। जानकारी के मुताबिक कोलकता स्थित ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पर यह बैठक लंबी चली। बैठक में पार्टी में एक व्यक्ति एक नीति की नीति को जिला स्तर से लेकर ऊपर के स्तर तक लागू करने के फॉर्मूले पर विचार किया गया।  
विज्ञापन


ममता कैबिनेट के चार मंत्री ज्योतिप्रियो मलिक, पुलक रे, स्वपन देबनाथ और सौमेन महापात्रा अलग-अलग जिले के जिला अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में उन्हें अब यह पद छोड़ना होगा। इसी तरह पार्टी लोकसभा और राज्यसभा में भी अपने संसदीय दल के नेता, उपनेता और सचेतक के स्तर पर भी एक व्यक्ति एक पद की नीति का पालन करने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनाव और कोलकता म्यूनसिपल कॉरपोरेशन के चुनाव पर भी हुई चर्चा

मिली जानकारी के मुताबिक प्रशांत किशोर के साथ बैठक में ममता ने निकाय चुनाव और कोलकता म्यूनसिपल कॉरपोरेशन के चुनाव को लेकर भी चर्चा की। विधानसभा में जीत के बाद ममता बनर्जी निकाय चुनावों भी तृणमूल कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन चाहती हैं कि इसलिए बताया जा रहा है कि कुछ कैबिनेट मंत्रियों को निकाय चुनाव लड़ने के लिए कहा जा सकता है। ऐसे में  कैबिनेट में फेरबदल की भी आवश्यकता होगी।"


तृणमूल कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में मिली भारी जीत के बाद ममता बनर्जी का प्रशांत किशोर पर और भरोसा बढ़ा है। लिहाजा ममता पार्टी को लेकर उठाए गए हर कदम से पहले प्रशांत किशोर से सलाह मश्विरा कर रही हैं। किशोर ममता बनर्जी को राष्ट्रीय राजनीति में लाना चाहते हैं इसलिए तृणमूल कांग्रेस के संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए रणनीति तैयारी की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed