{"_id":"57e5f90f4f1c1b9b3ba825f6","slug":"traumatic-road-accident-killed-10-people-injured-more-than-a-dozen","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मध्य प्रदेश: दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Sep 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में उज्जैन के पास शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देवास रोड पर ये हादसा शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे उस वक्त हुआ जब देवास की तरफ से आ रही एक पिकअप ट्रक से भिड़ गई। इस दर्दनाक हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि हादसे में मरने वाले लोग मजदूरी के लिए जा रहे थे। घायलों को उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीएम के मुताबिक उज्जैन से 8 किमी देवास रोड पर चदेसरा के पास राजस्थान के बांसवाड़ा से एक पिकअप जा रही थी। गाड़ी में 25 लोग सवार थे।
विज्ञापन
मृतकों के शव को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।