फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Transport Minister Pratap Sarnaik suspended operation MSRTC buses to Karnataka After attack on driver

Maharashtra: कर्नाटक सरकार के रुख स्पष्ट करने तक बहाल नहीं होंगी MSRTC सेवाएं, मंत्री सरनाईक का फैसला

Sun, 23 Feb 2025 09:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/बेलगावी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/बेलगावी Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 09:03 AM IST
सार

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि  बंगलूरू से एमएसआरटीसी की बस संख्या एमएच-14 केक्यू 7714 मुंबई आ रही थी। शुक्रवार रात करीब 9:10 बजे चित्रदुर्ग में कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने बस और ड्राइवर पर हमला कर दिया। इसके बाद कर्नाटक जाने वाली एमएसआरटीसी की बस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
Transport Minister Pratap Sarnaik suspended operation MSRTC buses to Karnataka After attack on driver
प्रताप सरनाईक, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक में महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस और उसके ड्राइवर पर हमले के बाद वहां जाने वाली बसों को निलंबित कर दिया गया है। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने एसआरटीसी की कर्नाटक जाने वाली बसों के निलंबन का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब तक कर्नाटक सरकार इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करती, तब तक कर्नाटक के लिए बस सेवाएं बहाल नहीं की जाएंगी।  

विज्ञापन


शुक्रवार रात चित्रदुर्ग में हुआ बस पर हमला 
मंत्री सरनाईक ने शनिवार को बताया कि बंगलूरू से एमएसआरटीसी की बस संख्या एमएच-14 केक्यू 7714 मुंबई आ रही थी। शुक्रवार रात करीब 9:10 बजे चित्रदुर्ग में कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने बस और ड्राइवर पर हमला कर दिया। कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने बस ड्राइवर भास्कर जाधव के चेहरे पर कालिख पोत दी और उसके साथ मारपीट की। कथित हमले के सिलसिले में कर्नाटक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


उसी दिन बेलगावी में कर्नाटक की बस के कंडक्टर पर हुआ हमला
दूसरी तरफ, उसी दिन कर्नाटक राज्य परिवहन निगम की बस के कंडक्टर पर महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी जिले के मुख्यालय के बाहरी इलाके में कथित तौर पर हमला किया गया, क्योंकि उसने एक लड़की को मराठी में जवाब नहीं दिया था। यह स्पष्ट नहीं है कि चित्रदुर्ग में एमएसआरटीसी बस पर हमला कंडक्टर पर कथित हमले के प्रतिशोध में किया गया था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंडक्टर पर हमले के आरोप में चार लोग गिरफ्तार 
पुलिस के अनुसार, बेलगावी में कंडक्टर पर कथित हमले के एक अन्य मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कंडक्टर पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।


आपबीती बताते हुए भावुक हुआ कंडक्टर
51 वर्षीय कंडक्टर महादेवप्पा मल्लप्पा हुक्केरी शुक्रवार को संवाददाताओं को आपबीती बताते समय भावुक हो गया। उसने बताया कि सुलेभवी गांव में अपने पुरुष मित्र के साथ बस में चढ़ी एक लड़की मराठी में बोल रही थी। हुक्केरी ने कहा कि उसने उससे कहा कि उसे मराठी नहीं आती और उसने उससे कन्नड़ में बात करने को कहा। कंडक्टर ने आरोप लगाया, 'जब मैंने कहा कि मुझे मराठी नहीं आती, तो लड़की ने मुझे गाली देते हुए कहा कि मुझे मराठी सीखनी चाहिए। अचानक, बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और मेरे सिर और पूरे शरीर पर हमला कर दिया।'

बस कंडक्टर को आईं मामूली चोटें 
पुलिस ने बताया कि घायल बस कंडक्टर को बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। उसे मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed