फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   trains are running late due to heavy smog

धुंध के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, दस घंटे तक रहीं लेट

Mon, 07 Nov 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/ इलाहाबाद Updated Mon, 07 Nov 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
trains are running late due to heavy smog
आसमान में छाई धुंध (स्मॉग) के चलते रविवार को रेल संचालन भी प्रभावित हो गया। दिल्ली रूट की प्रयागराज, रीवां, पुरुषोत्तम, नार्थ ईस्ट समेत इलाहाबाद आने वाली कई ट्रेनें रविवार को समय से नहीं पहुंच सकी। बहुत सी ट्रेनें ऐसी रहीं, जो घंटों देरी से इलाहाबाद पहुंची। इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। सबसे बुरा हाल स्पेशल ट्रेनों का रहा। स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी कुछ घंटों से बढ़कर एक-एक दिन की हो गई।
विज्ञापन


सुबह से ही छाई धुंध की वजह से रविवार को रेल अफसर भी अचरज में पड़ गए। असर यह रहा कि प्रयागराज एक्सप्रेस भी घंटे भर की देरी से इलाहाबाद पहुंची। दिल्ली रूट की रीवा एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, जोधपुर-हावड़ा, आनंद विहार-हावड़ा वीकली सुपरफास्ट समेत दर्जन भर से ज्यादा अन्य ट्रेनें भी एक से दस घंटे तक लेट रहीं। सुबह समय से इलाहाबाद न आ पाने की वजह से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस समय से रवाना नहीं की जा सकी। 
विज्ञापन


संगम एक्सप्रेस शाम 5.45 की बजाय शाम सात बजे के बाद रवाना की गई। शनिवार की रात एक बजे इलाहाबाद आने वाली भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस भी रविवार की रात आठ बजे तक इलाहाबाद नहीं पहुंच सकी थी। उधर स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी से भी यात्री खासे परेशान हुए। स्पेशल ट्रेनों की बात करें तो दरभंगा-नई दिल्ली और दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल अपने निर्धारित समय से एक-एक दिन तक लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली बाद पहले संडे को उमड़ी भीड़
दिवाली बाद पड़े पहले संडे को ट्रेनों में खासी भीड़ उमड़ी। दिल्ली रूट की तमाम ट्रेनों में भीड़ कुछ ज्यादा ही रही। भीड़ का आलम ये रहा कि दिल्ली के लिए रविवार को इलाहाबाद से प्रयागराज, दुरंतो और एक स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। इलाहाबाद से शुरू होने वाली इन तीनों ही ट्रेनों की सभी श्रेणियों में लंबी प्रतीक्षा सूची रही। इसके अलावा मेरठ जाने वाली संगम, नौचंदी, इलाहाबाद-जयपुर, इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस भी यात्रियों से ठसाठस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed