फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TRAI informed Supreme Court Mobile number becomes inactive and WhatsApp deletes data in 45 days

SC: इस्तेमाल नहीं होने पर 90 दिन में निष्क्रय हो जाता है मोबाइल नंबर, ट्राई ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

Sat, 04 Nov 2023 07:27 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 04 Nov 2023 07:27 AM IST
सार

अदालत ने कहा- ट्राई द्वारा दायर जवाबी हलफनामे से यह स्पष्ट है कि गैर-उपयोग के कारण निष्क्रिय या ग्राहक के अनुरोध पर डिस्कनेक्ट किया गया सेलुलर मोबाइल नंबर, कम से कम 90 दिनों की अवधि तक नए ग्राहक को आवंटित नहीं किया जाता है।’

विज्ञापन
TRAI informed Supreme Court Mobile number becomes inactive and WhatsApp deletes data in 45 days
supreme court - फोटो : ANI

विस्तार

अगर किसी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल नहीं होता है तो वह 90 दिनों के बाद निष्क्रिय हो जाता है। दूसरी ओर, व्हाट्सएप पुराने डाटा को तब हटा देता है यदि किसी मोबाइल नंबर का अकाउंट 45 दिनों तक निष्क्रिय रहने के बाद किसी अन्य डिवाइस पर सक्रिय होता है। यह जानकारियां भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण(ट्राई) ने एक केस की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को हलफनामा के जरिये दी हैं। ट्राई की जानकारियों पर गौर करने के बाद जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ ने तमिलनाडु की एक वकील राजेश्वरी द्वारा दायर रिट याचिका पर विचार करने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने उपयोग न करने के कारण एक विशेष नंबर के निष्क्रिय होने के बाद व्हाट्सएप डाटा के दुरुपयोग पर सवाल उठाया था। उन्होंने ट्राई को इस्तेमाल किए गए या निष्क्रिय हो चुके मोबाइल नंबरों को नए ग्राहकों को दोबारा इस्तेमाल करने से रोकने का निर्देश देने की मांग की थी।
विज्ञापन


अदालत ने कहा-ट्राई द्वारा दायर जवाबी हलफनामे से यह स्पष्ट है कि गैर-उपयोग के कारण निष्क्रिय या ग्राहक के अनुरोध पर डिस्कनेक्ट किया गया सेलुलर मोबाइल नंबर, कम से कम 90 दिनों की अवधि तक नए ग्राहक को आवंटित नहीं किया जाता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरसंचार नियामक ने कहा कि यह पहले के ग्राहकों पर निर्भर है कि वे गोपनीयता बनाए रखने के लिए पर्याप्त कदम उठाएं। ग्राहक पिछले फोन नंबर से जुड़े व्हाट्सएप अकाउंट के डाटा को मिटाकर या उसे दूसरे डिवाइस आदि में शिफ्ट कर व्हाट्सएप डाटा के दुरुपयोग को रोक सकते हैं।

दूसरे ग्राहक को तीन माह बाद होता है आवंटित
पीठ ने ट्राई के इस तर्क को भी नोट किया कि व्हाट्सएप सहायता केंद्र पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, री-साइकिल किए गए फोन नंबरों के मामले में भ्रम को खत्म करने के लिए, वे खाते की निष्क्रियता की निगरानी करते हैं और जब कोई अकाउंट 45 दिनों तक निष्क्रिय रहता है और फिर अलग मोबाइल डिवाइस में सक्रिय हो जाता है तो पुराने अकाउंट डाटा हटा दिया जाता है।


दूरसंचार विभाग के निर्देशों के अनुसार, एक मोबाइल नंबर, जब सरेंडर किया जाता है या स्थायी रूप से डिस्कनेक्ट हो जाता है तो उपयोग न करने के 90 दिन पूरे होने के बाद नए ग्राहक को फिर से आवंटित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed