{"_id":"5d6073b48ebc3e93be6320b9","slug":"trade-war-china-hikes-duty-on-us-products-worth-75-billion-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड वॉर: चीन ने 75 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर बढ़ाया शुल्क","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रेड वॉर: चीन ने 75 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर बढ़ाया शुल्क
Sat, 24 Aug 2019 04:46 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 24 Aug 2019 04:46 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-शी जिनपिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन और अमेरिका के बीच जारी ट्रेड वॉर खत्म होता दिख नहीं रहा है। जवाबी कार्रवाई करते हुए अब चीन ने 75 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर नया टैरिफ लगाने का एलान किया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 75 अरब डॉलर के अमेरिकी माल पर 5 से 10 फीसदी तक टैरिफ लगाने का फैसला किया गया है, जो एक सितंबर और 15 दिसंबर से प्रभावी होगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ाने के संकेत दिए थे।
विज्ञापन
अमेरिका और चीन के बीच एक साल से भी ज्यादा समय से चल रहा ट्रेड वार सुलझ न पाने से वैश्विक अर्थव्यवस्था को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। दुनिया की प्रमुख नौ अर्थव्यवस्थाएं मंदी के कगार पर हैं। दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर जारी रहा तो 2021 तक अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ सकती है।
विज्ञापन