फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   town of Telangana stands for the national anthem every morning

हर रोज यहां रुक जाती है जिंदगी, हर शख्स करता है तिरंगे को सैल्यूट

Wed, 16 Aug 2017 02:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 16 Aug 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
town of Telangana stands for the national anthem every morning
- फोटो : HT

देशभर में जहां तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े होने को लेकर उग्र राष्ट्रवादियों और आजाद खयालों वाले वामपंथियों के बीच बहस चल रही है वहीं दूसरी ओर तेलंगाना का एक छोटा सा कस्बा इन सभी के लिए एक सबक बन गया है।

विज्ञापन


ये कस्बा करीमनगर जिले का है जहां हर रोज अब सुबह 8 बजे जिंदगी थम जाती है। सड़कों पर दौड़ते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने के साथ ही हर एक शख्स राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकेंड्स के लिए खड़ा होता है और तिरंगे को सेल्यूट करता है।
विज्ञापन


पढ़े: पाकिस्तानी मीडिया की सुर्खियों में छाया पीएम मोदी का भाषण
विज्ञापन
विज्ञापन


चाहें वो सड़क पर चलते लोग हों या स्कूलों में बैठे छात्र। सब्जी और रेहड़ी पटरी वाले हों या दुकानदार सभी इन 52 सेकेंड्स के लिए अपने कामों को रोककर राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े होते हैं।

राष्ट्रगान बजने का कार्यक्रम हर रोज होगा

town of Telangana stands for the national anthem every morning

हर रोज यहां पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर राष्ट्रगान बजता है और पूरा कस्बा इस अभियान में शामिल होता है। इस आइडिया की शुरुआत करने वाले जम्मीकुंता के पुलिस इंस्पेक्टर पिंगिली प्रशांत रेड्डी कहते हैं कि इस तरह के अभियान की शुरुआत स्वतंत्रता दिवस के मौके से बेहतर नहीं हो सकती।

अब हमारे यहां स्थायी तौर पर इस तरह राष्ट्रगान बजने का कार्यक्रम हर रोज होगा। वो आशा करते हैं कि जिले के अन्य हिस्सों में भी जल्द ही इस तरह के कार्यक्रम स्थाई तौर पर शुरू होंगे।

पढ़ें: मदरसों में गूंजे आजादी के तराने तो स्कूलों में तिरंगा लेकर पहुंचे कन्हैया, तस्वीरें

रेड्डी ने अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि राष्ट्रीय त्योहारों को आज के युवा सामान्य छुट्टियों की तरह समझते हैं। वो इस दिन देर तक सोते हैं। रेड्डी कहते हैं कि सिनेमाघरों में हर फिल्म से पहले राष्ट्रगान बजाए जाने के आदेश के बाद से बदलाव आया है।

कस्बे में 16 जगह पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाएंगे

town of Telangana stands for the national anthem every morning

रेड्डी कहते हैं कि इस तरह की रेगुलर प्रेक्टिस से लोगों के भीतर राष्ट्रगान के प्रति सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। रेड्डी को अपनी हायर अथॉरिटी से भी उनके इस इनिशिएटिव में सपोर्ट मिल रहा है, जिसमें करीमनगर के पुलिस कमिश्नर भी शामिल है।

जल्द ही 16 जगह पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाएंगे। हर रोज 7.58 मिनट पर राष्ट्रगान के लिए एक मैसेज प्रसारित होगा और ठीक 8 बजे रोज तेलुगु और हिंदी में राष्ट्रगान बजाया जाएगा।

इसके लिए इस कस्बे में ठेर सारे पोस्टर्स और होर्डिंग्स लगाए गए हैं जिससे लोगों के लिए भीतर इस अभियान के प्रति जागरुकता पैदा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed