फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Total 7,349 railway stations across the country, only 686 have CCTV cameras installed

घोर लापरवाही: आधुनिकीकरण का दावा करने वाली भारतीय रेलवे के 6,663 स्टेशनों पर नहीं है CCTV की सुविधा

Fri, 26 Mar 2021 02:12 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 26 Mar 2021 02:12 PM IST
सार

देशभर के 7,349 रेलवे स्टेशनों में से महज केवल 686 रेलवे स्टेशनों पर ही सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं जो कि 10 फीसदी से भी कम है। इनमें 156 स्टेशन महाराष्ट्र में हैं, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 69 स्टेशन, पश्चिम बंगाल में 67 स्टेशन और बिहार में 47 स्टेशन हैं...

विज्ञापन
Total 7,349 railway stations across the country, only 686 have CCTV cameras installed
हुबली रेलवे स्टेशन - फोटो : twitter

विस्तार

रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और यात्रियों एवं उनके सामान की सुरक्षा का दावा करने वाले भारतीय रेलवे की दावों की हवा निकलती हुई नजर आ रही है। देशभर के 7,349 रेलवे स्टेशनों में से महज केवल 686 रेलवे स्टेशनों पर ही सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं जो कि 10 फीसदी से भी कम है।

विज्ञापन


भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, देश के इन 686 स्टेशनों में 156 स्टेशन महाराष्ट्र में हैं, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 69 स्टेशन, पश्चिम बंगाल में 67 स्टेशन और बिहार में 47 स्टेशन हैं। राजस्थान में 31, केरल में 21 और तमिलनाडु में 35 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी है। इसके अलवा पूर्वोत्तर के राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघलाय, मिजोरम के अलावा पुडुचेरी के रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। जबकि त्रिपुरा, चंडीगढ़, नागालैंड और हिमाचल प्रदेश के एक-एक स्टेशनों पर ही कैमरे लगे हैं।
विज्ञापन


वहीं कर्नाटक में 30 स्टेशनों, केरल के 21 और मध्यप्रदेश के 29 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जम्मू और कश्मीर में 11 स्टेशन, ओडिशा में 16, पंजाब में 7, उत्तराखंड में 6, गोवा में 7, हरियाणा में 13 और झारखंड में 19, दिल्ली में 14 स्टेशन, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में 13 और गुजरात में 30 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों की सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से की जाती है ऑनलाइन निगरानी

रेलवे स्टेशनों पर इन सीसीटीवी कैमरों से यात्री आरक्षण केंद्र सहित मुख्य रेलवे स्टेशनों के अन्य क्षेत्रों में भी ऑनलाइन निगरानी की जाती है। इन कैमरों के जरिए रेलवे स्टेशनों पर अगर कोई गैरकानूनी या संदिग्ध गतिविधि देखी जाती है, तो तुरंत कार्रवाई की जाती है। सीसीटीवी मॉनिटरिंग का उपयोग करके संदेहास्पद और आपित्तजनक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की निगरानी की जाती है और जब कभी आवश्यकता हो दखल दिया जाता है।

सोशल मीडिया और सीसीटीवी से यात्रियों की सुरक्षा के लिए कदम उठा रहा है रेलवे

भारतीय रेलवे जीआरपी के साथ मिलकर यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशन पर और ट्रेनों में कई महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इनमें जिन भी रूटों पर यात्रियों के साथ ज्यादा घटनाएं होती हैं उन ट्रेनों में आरपीएफ और विभिन्न राज्यों की जीआरपी की गश्त को बढ़ा दिया गया है, ताकि यात्रियों के साथ कोई अप्रिय घटना न हों।

सफर में यात्रियों को होने वाली असुविधा को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक और ट्विटर पर काफी सक्रिय है। इनके जरिए रेलवे यात्रियों के साथ निरंतर संपर्क में रहता है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम भी उठा रहा है।

वहीं, रेलवे ने यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 भी जारी किया है, जो 24 घंटे काम करता है। यात्री सफर में किसी भी तरह की परेशानी महसूस करता है, तो वह इस नंबर पर फोन कर ट्रेन में ही तत्काल सुरक्षा संबंधी मदद पा सकता है। स्टेशन पर यात्री सुरक्षा को देखते हुए 202 रेलवे स्टेशनों पर क्लोज सर्किट टेलीविजन कैमरा नेटवर्क स्थापित किए जाएंगे।



रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए अब तक करीब 2931 कोच और 668 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए हैं। रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे की बिल्डिंग और ट्रेन में रैंडम चेकिंग के साथ ही ट्रेनों और रेलवे परिसर में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed