फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tortured by his Pakistani coworkers in dubai man mid air stripped in Air India flight

पाक नागरिकों से परेशान भारतीय ने विमान में उतार दिए कपड़े, नग्न होकर किया हंगामा

Mon, 31 Dec 2018 08:09 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अजय सिंह Updated Mon, 31 Dec 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
tortured by his Pakistani coworkers in dubai man mid air stripped in Air India flight
एयर इंडिया

एयर इंडिया की दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाइट संख्या आईएक्स-194 के क्रू सदस्य और 150 यात्री उस समय दंग रह गए जब एक शख्स ने उड़ान के बीच में कपड़े उतारने शुरू कर दिए। यह पुरुष यात्री 30 साल से ऊपर का है। कपड़े उतारने के बाद उसने नग्न अवस्था में विमान के अंदर चलना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


विमान में सवार एक यात्री जिसने पूरी घटना को देखा। उसने बताया, 'जैसे ही विमान के क्रू सदस्यों ने शख्स को नग्न अवस्था में विमान के अंदर चलते हुए देखा उन्होंने उसे पकड़ा और कंबल में लपेटा। शुरुआत में उसने इसका विरोध किया लेकिन स्टाफ किसी तरह उसपर काबू पाने में सफल रहा।'
विज्ञापन


दो क्रू सदस्यों ने जबरन शख्स को कंबल में लपेटा और उसे उसकी सीट पर बैठाया। वहीं विमान बिना रुकावट के लखनऊ की ओर बढ़ता रहा। विमान के लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर लैंड करने के बाद रात के 12.05 बजे यात्री को सुरक्षाबलों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ एयर इंडिया के इंचार्ज शकील अहमद ने कहा, 'अधिकारियों द्वारा पकड़ने पर उस शख्स ने बताया कि उसका पाकिस्तानी सहकर्मियों ने दुबई में काफी शोषण किया है क्योंकि वह वहां अकेला भारतीय नागरिक था। उसने बताया कि पाकिस्तानियों ने उसपर बहुत अत्याचार किए ताकि वह वापस चला जाए। गुस्से में उसने इस्तीफा दे दिया और भारत वापस आ गया।'


शकील ने आगे बताया, 'शख्स ने बाद में अपनी हरकत के लिए माफी मांगी। एयर इंडिया के सुरक्षा अधिकारी द्वारा उसका प्रमाणपत्र सत्यापित करने के बाद उसके परिवार के सदस्य उसे वहां से ले गए। एयरलाइन ने उस यात्री को अपनी वाचलिस्ट में रख लिया है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed