{"_id":"636541b36cd17236e365f22d","slug":"top-news-today-hardeep-singh-puri-metro-network-udaan-layoffs-us-finance-minister-india-visit-latest-updates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Top News: भारत में होगा जल्द होगा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क, अमेरिकी वित्त मंत्री आएंगी भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: भारत में होगा जल्द होगा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क, अमेरिकी वित्त मंत्री आएंगी भारत
Fri, 04 Nov 2022 10:59 PM IST
शक्तिराज सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:59 PM IST
सार
भारत जल्द ही जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क होगा। इस समय देश में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है।
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को देश के मेट्रो नेटवर्क पर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क होगा। इस समय देश में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है। मेट्रो नेटवर्क जैसी परियोजनाओं से सड़क यातायात में कमी होगी और वायु प्रदूषण पर काबू पाने में भी मदद मिलेगी।
नए संसद भवन का निर्माण तेज गति से जारी: पुरी
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए नए संसद भवन के निर्माण स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मंत्री ने ट्विटर पर निर्माणाधीन इमारत की कुछ तस्वीरें भी साझा की। सरकार का कहना है कि यह परियोजना नवंबर तक पूरी हो जाएगी और संसद का शीतकालीन सत्र नए भवन में होगा।
जेनेट येलेन भारत की यात्रा पर आएंगी
अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन 11 नवंबर को भारत की यात्रा पर आएंगी। अपनी यात्रा के दौरान वह ‘अमेरिका-भारत आर्थिक और वित्तीय साझेदारी’ कार्यक्रम में शामिल होंगी। अमेरिकी वित्त मंत्री दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को गहरा करने के उपायों पर चर्चा करेंगी। वह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगी।
विज्ञापन
उड़ान ने 350 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
इस बीच बी2बी यूनिकॉर्न उड़ान ने अपने लागत घटाने के उपायों के तहत भारत में 300 से 350 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने कुछ ऐसे पदों पर छंटनी की है, जहां जरूरत से अधिक कर्मचारी थे। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि कंपनी ने 300 से 350 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।
एनआईए अदालत ने दो को सजा सुनाई
केरल के एर्नाकुलम में एक विशेष एनआईए अदालत ने शुक्रवार को 2019 में एक निर्माणाधीन विमानवाहक पोत में कंप्यूटर सिस्टम पर स्थापित महत्वपूर्ण कंप्यूटर हार्डवेयर घटकों की आपराधिक अतिचार और चोरी के लिए दो लोगों को दोषी ठहराया। दोषियों में बिहार निवासी सुमित कुमार सिंह और राजस्थान निवासी दया राम शामिल थे। एर्नाकुलम की विशेष एनआईए अदालत ने सिंह को पांच साल और दया राम को तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक प्रवक्ता ने कहा कि सिंह और दया राम दोनों पर 1.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।