फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News stories of June 26 live Updates

आज की प्रमुख खबरें, जिनका अपडेट मिलेगा आपको अमर उजाला डॉट कॉम पर

Tue, 26 Jun 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jun 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Top News stories of June 26 live Updates

जानलेवा इश्कः क्या शैलजा के पति को 'सब कुछ' पता था

विज्ञापन

दिल्ली के कैंट इलाके में मेजर अमित की पत्नी शैलजा के कत्ल की कहानी सुलझने के बाद जो बातें सामने आ रही हैं वो भी चौंकाने वाली हैं। पुलिस ने शैलजा का मोबाइल और कत्ल के आरोपी मेजर निखिल हांडा के खून से सने कपड़े बरामद कर लिये हैं ये कपड़े उसने एक बैग में रखे हुए थे। मेजर अमित की पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी मेजर निखिल को मेरठ से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शैलजा की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। दिल्ली के कैंट मेट्रो स्टेशन के पास वरार स्केयर में सड़क पर शैलजा का शव मिला।
यहां जानिए पूरा मामला

विज्ञापन

फीफा में आज होगा इनके बीच मुकाबला

मंगलवार का दिन फीफा विश्व कप 2018 के लिहाज से अहम होगा। ग्रुप C के तहत 2 मुकाबले खेले जाएंगे। शाम 7.30 बजे डेनमार्क का मुकाबला फ्रांस से होगा तो उसी समय ऑस्ट्रेलिया की पेरू से भिड़ंत हो रही होगी। रात 11:30 बजे ग्रुप D के मुकाबलों में नाइजीरिया के सामने अर्जेंटीना की मजबूत चुनौती होगी तो एक अन्य मैच में आइसलैंड और क्रोएशिया आमने-सामने होंगे। फीफा की सभी खबरें यहां पढ़िए

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप C- डेनमार्क Vs फ्रांस, शाम 7.30 बजे
ग्रुप C- ऑस्ट्रेलिया Vs पेरू, शाम 7.30 बजे
ग्रुप D- नाइजीरिया Vs अर्जेंटीना, रात 11.30 बजे
ग्रुप D- आइसलैंड Vs क्रोएशिया, रात 11.30 बजे

देश में जीएसटी को लागू होने का एक साल पूरा होने वाला है

देश में माल एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था लागू हुए अब जबकि एक साल पूरा होने को है, इस व्यवस्था के लिए नेटवर्क ढांचे का रखरखाव और संचालन करने वाली कंपनी जीएसटीएन का दावा है कि नेटवर्क प्रणाली अब पूरी तरह स्थिर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे बड़े कर सुधार का मन की बात कार्यक्रम में जिक्र करते हुए इसका श्रेय राज्यों को दिया है। 

पढ़िये पूरी खबर

देश में मौसम का हाल

उत्तर भारत बारिश के लिए तरस रहा है और मध्य, पश्चिम तथा कुछ दक्षिणी राज्य मानसून की मार झेल रही हैं। मुंबई और ठाणे में दो दिन तक हुई लगातार बारिश से कई स्थानों पर पानी भर गया। उपनगरीय रेलगाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई। दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो लोगों की मौत हो गई। वहीं ठाणे में एक दीवार गिरने से 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई।
जानिए पूरे देश के मौसम का हाल

27 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा कल से शुरू हो जाएगी। इससे पहले रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल और सेनाध्यक्ष सहित पूरे मार्ग का मुआयना किया। यात्रा पर संभावित आतंकी खतरे को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम अभूतपूर्व किये गये हैं।
जानिये अमरनाथ यात्रा से जुड़ी हर जानकारी यहां..
 

रिलायंस जियो ने 10 विदेशी बैंकों से लिया 6,800 करोड़ रुपये का कर्ज, यहां होगा खर्च

रिलायंस जियो ने एएनजेड बैंक और एचएसबीसी के नेतृत्व में 10 विदेशी बैंकों से 1 अरब डॉलर यानी करीब 6,800 करोड़ रुपये के टर्म लोन लेने का ऐलान किया है। इस पैसे से कंपनी सैमसंग और ऐस टेक्नोलॉजीज के साथ होने वाली खरीदारी में खर्च करेगी। जियो को कोरिया ट्रेड इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (K-Sure) की ओर से बीमा कवर भी मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed