फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon will knock in North India after twenty eight june

बारिश का कहर, मुंबई- पश्चिम बंगाल में अब तक 11 की मौत, उत्तर भारत में 29 जून को दस्तक देगा मानसून

Tue, 26 Jun 2018 05:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jun 2018 05:06 AM IST
विज्ञापन
Monsoon will knock in North India after twenty eight june

महानगर में दक्षिण पश्चिमी मानसून ने गति पकड़ ली है। बीते 24 घंटे से हो रही भारी बारिश के कारण महानगर में जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश जनित हादसों में महानगर और ठाणे में सोमवार तक कुल पांच लोगों की मौत होने की खबर है।

विज्ञापन


वडाला में जमीन धंसने और पेड़ गिरने से दो लोगों की जान चली गई जबकि पश्चिमी उपनगर मलाड में एक युवक की नाले में गिरने से मौत हो गई। नवी मुंबई के तलोजा में नदी की धारा में तीन लोग बह गए जिसमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। एमजी रोड इलाके में रविवार को पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। वडाला के एंटॉप हिल इलाके में एक परिसर का बड़ा हिस्सा धंस गया जिसमें एक महिला जख्मी हो गई और करीब 15 कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। 
विज्ञापन


लगातार बारिश से मुंबई में विमान सेवाएं प्रभावित हुईं। मेन रनवे से फ्लाइट आपरेशनों को रोकना पड़ा जिससे करीब आधा घंटे तक विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई। दूसरी ओर रायगड़ के कर्नाल में एक पुल के नीचे की जमीन बह जाने से मुंबई-गोवा महामार्ग ठप हो गया। ठाणे के वाडोल गांव में दीवार गिरने से 13 साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में छह की मौत, पानी-पानी हुआ कोलकाता
महानगर और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। रविवार शाम से राज्य के विभिन्न इलाकों में बिजली गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। हुगली नदी में आए ज्वार से पानी नहीं निकल पाने के कारण महानगर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। समुद्र में गए एक मछुआरे की भी मौत हुई है।

रेल सेवाएं लड़खड़ाईं
जलभराव से मुंबई-अहमदाबाद और मुंबई-नासिक की तरफ जाने वाली मेल और एक्सप्रेस गाड़ियों के आवागमन पर असर पड़ा। कुर्ला और सायन स्टेशन के बीच रेल पटरियां पानी में डूब गई जिससे मध्य रेलवे की लोकल सेवा लड़खड़ा गई। पश्चिम रेलवे की उपनगरीय सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

चेरापूंजी का रिकार्ड टूटा
चेरापूंजी में सर्वाधिक बारिश होती है लेकिन मुंबई में सोमवार दोपहर तक जितनी बारिश हुई उसने चेरापूंजी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्काईमेट के मुताबिक बीते 24 घंटे में चेरापूंजी में जहां 228 मिलीमीटर बारिश हुई वहीं मुंबई में यह 231.4 मिलीमीटर रिकार्ड की गई।


गरमाई सियासत, भाजपा समेत विपक्ष ने निशाना साधा
जलभराव पर भाजपा सहित विपक्षी दलों ने बीएमसी में सत्तासीन शिवसेना पर निशाना साधा। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने शिवसेना पर भागने का आरोप लगाया। इस बीच, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे बीएमसी मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने बीएमसी के कामकाज को संतोषजनक बताया।

अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 से 48 घंटे तक जबकि पश्चिम बंगाल में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश का अंदेशा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed