फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News stories of August 23 live Updates

इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Thu, 23 Aug 2018 04:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Aug 2018 04:42 AM IST
विज्ञापन
Top News stories of August 23 live Updates

आज गुजरात दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे जहां वह गुजरात फारेंसिक साइंस यूनीवर्सिटी के दीक्षांत समारोह सहित चार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। एक आधिकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मोदी वलसाड़ शहर के निकट जुजवा गांव में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के सामूहिक ई-गृहप्रवेश कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। यह केंद्र सरकार की सभी को आवास उपलब्ध कराने की योजना है। पढ़ें पूरी खबर

मेघालय उपचुनावः दो विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज, खुद उम्मीदवार हैं मुख्यमंत्री संगमा 

मेघालय की दो विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को होने वाले मतदान में मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की किस्मत का फैसला होगा। फिलहाल तूरा सीट से सांसद संगमा सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के टिकट पर पश्चिम गारो पर्वतीय जिले के दक्षिण तूरा सीट से मैदान में हैं। विस्तार से पढ़ें

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2018 : आज उद्घाटन करेंगे राष्ट्रपति, 29 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2018 का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन मंत्री के. जे. अल्फोंस उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन पर्यटन मंत्रालय ने महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकारों के सहयोग से किया है। यह सम्मेलन 23 अगस्त से शुरू होकर 26 अगस्त तक चलेगा। विस्तार से पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

 चार दिवसीय विदेशी दौरे पर राहुल गांधी

चार दिन के ब्रिटेन और जर्मनी के दौरे पर पहुंचे राहुल ने हिंसा पर बात करते हुए कहा कि मेरे परिवार के दो लोगों, मेरे पिता और दादी की हत्या हुई है। हिंसा से हिंसा को खत्म नहीं किया जा सकता। उससे अहिंसा से ही निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में रोजगार की बड़ी समस्या है, लेकिन प्रधानमंत्री उस पर बात नहीं करना चाहते। चीन हर रोज पचास हजार लोगों को रोजगार देता है, जबकि भारत में रोजाना 400 लोगों को ही रोजगार मिलता है। पढ़ें पूरी खबर

एशियन गेम्स: पांचवें दिन भी स्वर्णिम सफर जारी रखना चाहेगा भारत, यहां जानें पूरा कार्यक्रम

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में अब तक भारत का सफर अच्छा रहा है। कुल 15 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर है। इस दौरान भारत के खाते में चार गोल्ड, तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज मेडल आए हैं।  विस्तार से पढ़ें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed