फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today Prime Minister Narendra Modi one day Visit On A Gujarat Tour live updates

गुजरात में प्रधानमंत्री बोलेः अब गरीब के खाते में पहुंचते हैं पूरे 100 पैसे, बेईमानी हुई बंद

Thu, 23 Aug 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Thu, 23 Aug 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
today Prime Minister Narendra Modi one day Visit On A Gujarat Tour live updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

गुजरात के वलसाड जिले में प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से बातचीत की। उन्होंने एक लाख महिला लाभार्थियों को उनके घर की चाबी सौंपी। इस दौरान उन्होंने गुजराती में महिलाओं से यह भी पूछा कि वह अपने बच्चों को पढ़ा रही हैं या नहीं। इसके बाद रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, रक्षा बंधन के त्योहार पर गुजरात में एक लाख से भी अधिक परिवारों और बहनों को उनके नाम से अपना घर मिले। मैं समझता हूं रक्षा बंधन का इसे बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि, घर देकर भाई के रूप में खुशी महसूस कर रहा हूं। अपना घर हो तो सपने सजने लगते हैं। उन्होंने वलसाड जिले में पानी के लिए 600 करोड़ रुपये की परियोजना भी शुरू की। उन्होंने कहा कि पानी का संकट महिलाओं को झेलना पड़ता है। गुजरात में घर-घर जल से नल का अभियान शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि अब बेईमानी बंद हो गई है। राजीव गांधी का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा, अब दिल्ली से एक रुपया निकलता है तो गरीब के अकाउंट में पूरे 100 पैसे पहुंचते हैं। बेईमानी पूरी तरह से बंद हो गई है। 
विज्ञापन


रैली में उन्होंने कहा कि वह सामान्य लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि आपने (गुजरात के लोगों) मुझे बड़ा बनाया, गुजरात ने मेरी परवरिश की। मैं समयबद्ध तरीके से सपने पूरे करने की कोशिश कर रहा हूं। हर घर को बिजली देने का सपना पूरा होगा। सौभाग्य योजना से हर घर में बिजली कनेक्शन होगा। उन्होंने 2022 तक हर भारतीय को अपना घर देने की बात को दोहराया। उन्होंने कहा कि अब समाचारों में खबरें गरीबों के घर बनने और उसकी सजावट होने की आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों की स्थिति पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि देश में एक समय था जब देश में बैंक तो थे लेकिन देश का गरीब बैंकों में प्रवेश नहीं कर पाता था और एक आज का समय है, हमनें बैंकों को ही गरीब के घर के सामने लाके खड़ा कर दिया है। हमने सरकारी ठेकेदारों पर नहीं परिवार पर भरोसा किया। अब पीएम जूनागढ़ में बहुत सी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और गांधीनगर में स्थित गुजरात फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।

वलसाड़ के कार्यक्रम के बाद मोदी सौराष्ट्र के जूनागढ़ शहर में अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे जिसमें नवनिर्मित अस्पताल गुजरात मेडिकल एडं एजुकेशन रिसर्च सोसाइटी तथा गिर सोमनाथ जिले के वेरावल शहर में दो मत्स्य कॉलेज का उद्घाटन शामिल है। मोदी जूनागढ़ के निकट पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज ग्राउंड़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह गांधीनगर में गुजरात फॉरेंसिक साइंस यूनीवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।


दिल्ली रवाना होने से पहले वह सोमनाथ मंदिर न्यास की बैठक में भी शामिल होंगे। मोदी इसमें एक ट्रस्टी हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी इस बैठक में भाग ले सकते हैं वह भी मंदिर में ट्रस्टी हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। इससे पहले मोदी का 20 जुलाई को राज्य का दौरा करने का कार्यक्रम था लेकिन राज्य के विभिन्न हिस्सों खासतौर पर दक्षिण गुजरात में भारी बारिश के कारण उनका दौरा रद्द हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed