फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News skyroot Vikram 1 launch us iran attacks Ladakh geothermal well

Top News: आज भारत का पहला निजी रॉकेट लॉन्च; BCCI बोला- रोहित के संन्यास के कयास गलत; ईरान में 7वीं रात भी हमले

Sat, 18 Jul 2026 05:41 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 18 Jul 2026 05:41 AM IST
विज्ञापन
Top News skyroot Vikram 1 launch us iran attacks Ladakh geothermal well
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज शनिवार, 18 जुलाई 2026 को देश-दुनिया की बड़ी और अहम खबरों के साथ एक बार फिर हाजिर है अमर उजाला। सबसे पहले बात अंतरिक्ष की, जहां आज भारत के अंतरिक्ष इतिहास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश का पहला निजी रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च होगा। स्काईरूट का यह रॉकेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ से लिखा पोस्टकार्ड भी अंतरिक्ष में लेकर जाएगा। वेस्ट एशिया से बड़ी खबर यह है कि ईरान में अमेरिकी सेना की कार्रवाई लगातार सातवीं रात भी जारी रही। कई इलाकों में बमबारी की गई, जिसमें पुलों और जल आपूर्ति से जुड़े ढांचों को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। उधर, अमेरिका ने इराक के साथ 60 अरब डॉलर के बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भरता कम करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। देश की बात करें तो छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही घर में पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या और सामूहिक आत्महत्या, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। वहीं, जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में कथित मेडिकल लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां प्रसूता को गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने के बाद उसकी किडनी खराब हो गई और उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और 30 से अधिक प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हैं। दूसरी ओर, लद्दाख की पुगा घाटी में देश के पहले दो जियोथर्मल (भू-तापीय) कुओं की शुरुआत हुई है, जिसे स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। खेल जगत से अच्छी खबर यह है कि बीसीसीआई ने रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए साफ किया है कि लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा। वहीं, कांवर यात्रा को देखते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी और यात्रा के दौरान इस मार्ग पर प्रतिबंध लागू रहेगा। अंतरराष्ट्रीय खबरों में मेक्सिको के तट पर 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है, जिसके बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, विदेश मंत्रालय ने बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर जापान के पूर्व मंत्री के दावों को निजी राय बताते हुए भारत सरकार के रुख से उनका कोई संबंध नहीं होने की बात कही है। देश-दुनिया की इन सभी बड़ी खबरों को विस्तार से पढ़ें...
विज्ञापन

Skyroot: स्काईरूट का विक्रम-1 ले जाएगा पीएम मोदी का हाथ से लिखा पोस्टकार्ड, जानें क्या लिखा प्रधानमंत्री ने

Top News skyroot Vikram 1 launch us iran attacks Ladakh geothermal well
प्राइवेट स्पेस स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस - फोटो : पीटीआई/आईएएनएस

प्राइवेट स्पेस स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ से लिखा पोस्टकार्ड, जिस पर 'वंदे मातरम' लिखा है, 18 जुलाई को कंपनी की विक्रम-1 टेस्ट फ्लाइट-1 के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

West Asia Crisis LIVE: ईरान में सातवें दिन भी अमेरिकी हमले जारी, सेना ने पुलों और पानी के प्लांट पर बम बरसाए

Top News skyroot Vikram 1 launch us iran attacks Ladakh geothermal well
पश्चिम एशिया में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ईरान में सातवें दिन भी अमेरिकी हमले जारी हैं। अमेरिकी सेना ने कार्रवाई और हवाई हमलों के दौरान ईरान में पुलों और पानी के प्लांट पर बम बरसाए हैं। अमेरिकी सेना की कार्रवाई होर्मुज में गतिरोध को लेकर ट्रंप की धमकी के बाद हो रही है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

CG Crime News: एक ही घर में मिली पांच लोगों की लाश, सामूहिक आत्महत्या या कुछ और?, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Top News skyroot Vikram 1 launch us iran attacks Ladakh geothermal well
मौके पर पुलिस बल तैनात - फोटो : Amar ujala digital

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में पांच लोगों की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। एक ही घर में पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर भारी संख्या में घर के सामने पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। मामला टिकरापारा थाने क्षेत्र का है। फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

Jantar Mantar: सोनम वांगचुक के साथ अनशन पर डटे हैं 30 से अधिक प्रदर्शनकारी, कई राज्यों से पहुंचे हैं लोग

Top News skyroot Vikram 1 launch us iran attacks Ladakh geothermal well
1 - फोटो : अमर उजाला

जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में भले ही सबसे अधिक चर्चा सोनम वांगचुक की हो रही हो, लेकिन उनके साथ 30 से अधिक प्रदर्शनकारी भी भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सभी की साझा लड़ाई है। जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

तेल की जंग में अमेरिका का बड़ा दांव: इराक से 60 अरब डॉलर का समझौता, क्या होर्मुज का विकल्प बन जाएगा नया रूट?

Top News skyroot Vikram 1 launch us iran attacks Ladakh geothermal well
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका और इराक ने करीब 60 अरब डॉलर के बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों का सबसे अहम मकसद तेल और गैस की आपूर्ति के लिए नए रास्ते तैयार करना है, ताकि दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति केवल होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भर न रहे। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

Geothermal Wells: लद्दाख की पुगा घाटी में देश के पहले दो जियोथर्मल कुएं शुरू, एलजी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

Top News skyroot Vikram 1 launch us iran attacks Ladakh geothermal well
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

लद्दाख की पुगा घाटी में भारत के पहले और सबसे गहरे दो जियोथर्मल (भू-तापीय) कुओं का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इन कुओं को राष्ट्र को समर्पित किया। ओएनजीसी एनर्जी सेंटर द्वारा विकसित दोनों कुएं 14 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर 1000-1000 मीटर की गहराई तक खोदे गए हैं। इनके शुरू होने से लद्दाख में देश के पहले एक मेगावाट क्षमता वाले डेमो स्केल जियोथर्मल पॉवर प्लांट की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

जोधपुर अस्पताल का बड़ा ब्लंडर: प्रसूता को चढ़ा दिया गलत ग्रुप का खून, किडनी हुई फेल; लड़ रही जिंदगी की जंग

Top News skyroot Vikram 1 launch us iran attacks Ladakh geothermal well
उम्मेद अस्पताल में लापरवाही - फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स
राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद अस्पताल में चिकित्सा लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में एक 24 वर्षीय प्रसूता को गलती से गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया। इसके बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ गई। महिला की किडनी प्रभावित हो गई और उसे महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसका इलाज जारी है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

BCCI on Rohit: लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित का आखिरी? हिटमैन के संन्यास की अटकलों पर बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी

Top News skyroot Vikram 1 launch us iran attacks Ladakh geothermal well
सैकिया और रोहित - फोटो : ANI

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने उन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हो सकता है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

No Entry: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं होगी कांवड़ यात्रा, जरूरी इंतजाम करने के लिए राज्यों में सहमति

Top News skyroot Vikram 1 launch us iran attacks Ladakh geothermal well
भारी बारिस के बीच कांवड़ यात्रा - फोटो : PTI

कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने शुक्रवार को घोषणा की कि कांवड़ यात्रियों के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बंद रहेगा। उन्होंने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से कहा कि वे इस उपाय को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पहले से ही जरूरी इंतजाम कर लें। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

Earthquake: मेक्सिको के तट पर आया शक्तिशाली भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 7.4 तीव्रता; सुनामी की चेतावनी जारी

Top News skyroot Vikram 1 launch us iran attacks Ladakh geothermal well
मेक्सिको में भूकंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
मेक्सिको के दक्षिणी राज्य चियापास के तट के पास 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मेक्सिको के शहर प्यूर्टो मादेरो के पास था। इसकी गहराई जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे थी। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

 

MEA: 'बुलेट ट्रेन पर जापान के पूर्व मंत्री के दावे निजी', जानिए सरकार ने आरोपों पर क्या-क्या कहा

Top News skyroot Vikram 1 launch us iran attacks Ladakh geothermal well
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्राल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विदेश मंत्रालय ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में देरी के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने वाले जापान के एक पूर्व मंत्री के दावों को खारिज कर दिया। मंत्रालय ने कहा कि ये टिप्पणियां व्यक्तिगत राय हैं और तथ्यों से काफी अलग हैं। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed