फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headlines Today Latest and Breaking News in India Now in Hindi 16 March 2022

Headlines: कोरोना की नई लहर भारत के लिए कितना खतरा? यहां पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

Wed, 16 Mar 2022 03:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 16 Mar 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
Top News Headlines Today Latest and Breaking News in India Now in Hindi 16 March 2022
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
देश-दुनिया में कोरोना संक्रमण फिर से तेजी से बढ़ रहा है। वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध के 21वें दिन दोनों ओर से भारी गोलीबारी होती रही। इसके अलावा पंजाब के नए निजाम भगवंत मान ने आज से सूबे की कमान संभाल ली है। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और सिनेमा जगत की बड़ी खबरों से आपको रूबरू कराते हैं...
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest and Breaking News in India Now in Hindi 16 March 2022
Coronavirus - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस दुनिया के तमाम हिस्सों में तम तोड़ रहा है। इसमें भारत भी शामिल है। लेकिन इस राहत के बीच कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का सब वैरिएंट फिर से दस्तक दे रहा है। चीन में इस सब वैरिएंट BA.2 ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। यहां मंगलवार को 24 घंटे में 5,280 नए मामले सामने आए। इसमें इसमें 3,507 घरेलू केस हैं। डराने वाली बात यह है कि चीन में सबसे ज्यादा 14 हजार केस 12 फरवरी 2020 को सामने आए थे। इसके बाद इतनी बड़ी संख्या में केस दो साल बाद सामने आए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest and Breaking News in India Now in Hindi 16 March 2022
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Amar Ujala

यूक्रेन-रूस के बीच जंग 21वें दिन में पहुंच चुकी है। इस बीच यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, उसने रूस की सेना को भारी नुकसान पहुंचाया है। 13800 सैनिकों को जान से मारने के अलावा यूक्रेन के कई सैन्य उपकरणों को भी बर्बाद कर दिया है। दावे के अनुसार भारी नुकसान के बाद भी रूस रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन में जंग के 21वें दिन भी कई जगहों से धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। कई शहरों में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest and Breaking News in India Now in Hindi 16 March 2022
अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann

अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। क्रम के हिसाब से मान 25वें और नेता के तौर पर 17वें मुख्यमंत्री हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद भगवंत मान ने कहा कि हमें आज से ही काम शुरू करना है एक भी दिन हमें बरबाद नहीं करना है। हमें पंजाब के विकास के लिए काम करना है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headlines Today Latest and Breaking News in India Now in Hindi 16 March 2022
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी हैं। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को छह पायदान का फायदा हुआ है और वो छठें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं विराट कोहली को चार स्थान का नुकसान हुआ है और बल्लेबाजों की रैंकिंग में वो नौवें पायदान पर फिसल गए हैं। मोहली में टेस्ट में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले रवींद्र जडेजा को भी नुकसान हुआ है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
 

Top News Headlines Today Latest and Breaking News in India Now in Hindi 16 March 2022
अमित शाह से मिली 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। बुधवार यानी 16 मार्च को निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, अभिनेता अनुपम खेर, अभिनेत्री पल्लवी जोशी और निर्माता अभिषेक सहित फिल्म की पूरी टीम ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अग्निहोत्री ने अपनी टीम को प्रोत्साहित करने के लिए शाह को धन्यवाद दिया। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed