अब तक की बड़ी खबरें: पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल, यूपी बोर्ड रिजल्ट पर योगी का बड़ा एलान, एक क्लिक में पढ़ें अहम खबरें
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी होने का बेसब्री से स्टूडेंट्स इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को लेकर छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
प्रयागराज हिंसा के 40 उपद्रवियों की तस्वीर जारी
प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के 40 उपद्रवियों की तस्वीर जारी कर दी गई हैं। इन्हीं तस्वीरों से अब पोस्टर तैयार किए जाएंगे। घटनास्थल के पास लगे सर्विलांस कैमरों के वीडियो फुटेज में उपद्रवियों की तस्वीरें कैद हुई थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर....
‘अग्निपथ योजना’ के तहत चार साल पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार ने अच्छी खबर दी है। दरअसल, इस योजना के तहत 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज लगातार तीसरे दिन भी ईडी की पूछताछ जारी है। वहीं इससे पहले कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।यहां पढ़ें पूरी खबर...
कॉमेडियन वीर दास की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस जानकारी साझा करते हुए कोविड -19 रैपिड टेस्टिंग किट की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कहा कि रैपिड टेस्टिंग रिपोर्ट के अनुसार मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
आप सीएनजी गाड़ी चलाते हैं और पेट्रोल पंप पर लगने वाली लंबी लाइनों से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, अब सीएनजी भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाने को झंझट खत्म होने वालाहै। आप सिर्फ एक फोन कॉल से सीएनजी की होम डिलीवरी पा सकेंगे। हालांकि यह सुविधा अभी मुंबई में शुरू होने जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
पांच मैचों की टी20 सीरीज की तीसरा मैच जीतकर भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार वापसी की है। भारतीय टीम के पास अभी भी सीरीज जीतने का मौका है, भले ही यह टीम सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...