फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team india wins after seven loss against South Africa first Victory in rishabh pant Captaincy

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार सात हार के बाद जीता भारत, ऋषभ की कप्तानी में पहली जीत

Wed, 15 Jun 2022 11:19 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 15 Jun 2022 11:19 AM IST
सार

भारत ने सेंचुरियन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद लगातार सात मैच हारे। इसमें दो टेस्ट, तीन वनडे और दो टी20 मैच शामिल हैं। इसके बाद भारत ने पांच महीने बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज की। 
 

विज्ञापन
Team india wins after seven loss against South Africa first Victory in rishabh pant Captaincy
भारतीय टीम - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

पांच मैचों की टी20 सीरीज की तीसरा मैच जीतकर भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार वापसी की है। भारतीय टीम के पास अभी भी सीरीज जीतने का मौका है, भले ही यह टीम सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है। सीरीज के शुरुआती दो मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते थे और यह मैच जीतते ही सीरीज अपने नाम कर सकती थी, लेकिन टीम इंडिया ने ऐसा नहीं होने दिया और तीसरा मैच जीतकर सीरीज में खुद को बनाए रखा है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की जीत का सिलसिला तोड़ दिया। 
विज्ञापन


विशाखापट्टनम में भारत से हारने से पहले दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के खिलाफ लगातार सात मैच जीते थे। इस दौरान विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत की कप्तानी में भारत हारा था, लेकिन पंत की अगुवाई में पहली जीत हासिल करते हुए भारत ने यह सिलसिला तोड़ दिया। 
विज्ञापन

पांच महीने बाद अफ्रीका से जीता भारत
भारत ने 26 दिसंबर 2021 को शुरु हुए टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। सेंचुरियन में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रन के अंतर से मात दी थी। इस समय भारतीय टीम की अगुवाई विराट कोहली कर रहे थे। इसके बाद दूसरे मैच में राहुल ने कप्तानी की और भारत को सात विकटे से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मैच में विराट लौटे, लेकिन भारत फिर सात विकेट से हार गया। तीन मैचों की वनडे सीरीज में राहुल ने कप्तानी की और भारत तीनों मैच हारा। 

दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे पर ऋषभ पंत टी20 टीम के कप्तान बने और शुरुआती दोनों मैच भारत हार गया। हालांकि, तीसरे मैच में जीत हासिल कर भारत ने लगातार सात हार का सिलसिला तोड़ दिया। ऋषभ पंत की कप्तानी में यह टीम इंडिया की पहली जीत भी थी। इससे पहले पंत की अगुवाई में भारत दोनों मैच हारा था। इस सीरीज का पहला मैच हारने के बाद पंत सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान बने थे, जो अपना पहला टी20 मैच हारे थे। पंत से पहले विराट कोहली को बतौर कप्तान अपने पहले टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed