फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 12 April 2022

अब तक की बड़ी खबरें: यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा का परचम तो एनसीआर में कोरोना का बढ़ा खतरा, यहां पढ़ें एक क्लिक पर अहम खबरें

Tue, 12 Apr 2022 03:10 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Tue, 12 Apr 2022 03:10 PM IST
विज्ञापन
Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 12 April 2022
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
यूपी विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 36 सीटों पर हुए चुनाव में 33 सीटें जीतने में पार्टी कामयाब रही। वहीं झारखंड रोपवे हादसे के तीसरे दिन बचाव अभियान खत्म हुआ लेकिन चार लोगों की मौत हो गई। रामनवमी के दिन देश भर में हुई हिंसा पर सियासी घमासान जारी है तो एनसीआर के स्कूलों में कोरोना के बढ़ते मामले एक बार लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इधर आईपीएल 2022 में लगातार चार मैच हार चुकी चेन्नई की टीम को बड़ा झटका लगा है। देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें पढ़ें सिर्फ एक क्लिक पर...
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 12 April 2022
mlc election up 2022 - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की 36 सीटों के चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। भाजपा के खाते में 36 में से 33 सीटें आई हैं। भाजपा को विधान परिषद में पूर्ण बहुमत मिला है।  जानिए किस प्रत्याशी ने कहां से की जीत हासिल
विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 12 April 2022
देवघर रोपवे हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
झारखंड के देवघर में त्रिकूट पर्वत रोप वे हादसे के बाद चलाया जा रहा बचाव अभियान आखिरकार खत्म हो गया है। यह अभियान पूरे 45 घंटे तक चला और सेना ने 46 जिंदगियां बचा लीं। इस हादसे में चार लोगों की मौत भी हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर....
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 12 April 2022
दिग्विजय सिंह का वह ट्वीट, जो उन्होंने ट्रोल होने पर डिलीट कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रामनवमी के जुलूस के दौरान उपद्रव में शामिल आरोपियों के घरों को जमींदोज कर दिया गया है। वहीं, इस मामले के लेकर अब राजनीतिक टिप्पणियों की शुरुआत हो गई हैं। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों पर हुई कार्रवाई को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 12 April 2022
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social media
रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग का आज 47वां दिन है। इस बीच रूस के चेचन्या गणराज्य के प्रमुख द्वारा दावा किया गया है कि, रूस फिर से कीव पर हमला करेगा और उसे अपने कब्जे में लेगा। यहां पढ़ें युद्ध से जुड़े हर अपडेट...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 12 April 2022
एनसीआर में बढ़ रहे कोरोना के मामले - फोटो : Amar Ujala
नोएडा के सेक्टर-40 स्थित एक स्कूल के 13 विद्यार्थी और तीन शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शिक्षकों और बच्चों के संक्रमित होने के बाद 17 अप्रैल तक स्कूल बंद कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 12 April 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ हुई अपनी बातचीत के दौरान विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की अनुमति मिलने पर दुनिया को भारत के खाद्य भंडार की आपूर्ति करने की पेशकश की है। प्रधानमंत्री ने ऐसा क्यों कहा यहां जानिए...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 12 April 2022
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 में लगातार चार मैच हार चुकी चेन्नई की टीम को बड़ा झटका लगा है। एनसीए में ट्रेनिंग कर रहे दीपक चाहर दूसरी बार चोटिल हो गए हैं। यहां पढ़ें पूरी जानकारी...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 12 April 2022
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की शादी के दिन जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं, वैसे- वैसे ही इसे लेकर चर्चाएं भी तेज होती जा रही हैं। कपल की इस सीक्रेट मैरिज को लेकर बीते कई दिनों से लगातार तरह- तरह की खबरें और रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। क्या है वो खबर और रिपोर्टस यहां पढ़िए...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed