Top News: किसान महापंचायत आज; ग्रामीण भारत महोत्सव का उद्घाटन करेंगे PM मोदी और दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा
हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर खनौरी पर आज किसान महापंचायत होगी। इसमें पंजाब और हरियाणा समेत दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में पहुंचेंगे। 39 दिन से आमरण अनशन कर रहे डल्लेवाल महापंचायत में किसानों को संदेश देंगे। महापंचायत से एक दिन पहले उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से खनौरी पहुंचने की अपील की है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। छह दिवसीय कार्यक्रम का विषय विकसित भारत 2047 के लिए एक ग्रामीण भारत का निर्माण है। इसके उद्देश्यों में देश के ग्रामीण बुनियादी ढांचे में मजबूती लाना, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बनाना और ग्रामीण समुदायों में नवाचार को बढ़ावा देना शामिल है। इधर, दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की रात से ठिठुरन के बीच घना कोहरा भी छाया हुआ है। इससे कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। सड़कों पर थोड़ी सी दूर का कुछ नहीं दिख रहा है। दिल्ली के पालम सहित कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, दृश्यता शून्य रह गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
खनौरी में किसान महापंचायत आज, अनशन पर बैठे डल्लेवाल देंगे संदेश
हरियाणा-पंजाब के बाॅर्डर खनौरी पर आज किसान महापंचायत होगी। इसमें पंजाब और हरियाणा समेत दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में पहुंचेंगे। 39 दिन से आमरण अनशन कर रहे डल्लेवाल महापंचायत में किसानों को संदेश देंगे। महापंचायत से एक दिन पहले उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से खनौरी पहुंचने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर...
आज ग्रामीण भारत महोत्सव का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। छह दिवसीय कार्यक्रम का विषय विकसित भारत 2047 के लिए एक ग्रामीण भारत का निर्माण है। इसके उद्देश्यों में देश के ग्रामीण बुनियादी ढांचे में मजबूती लाना, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बनाना और ग्रामीण समुदायों में नवाचार को बढ़ावा देना शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...
घने कोहरे के आगोश में दिल्ली-एनसीआर, दृश्यता शून्य होने से वाहनों पर लगे ब्रेक
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की रात से ठिठुरन के बीच घना कोहरा भी छाया हुआ है। इससे कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। सड़कों पर थोड़ी सी दूर का कुछ नहीं दिख रहा है। दिल्ली के पालम सहित कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, दृश्यता शून्य रह गई है। पढ़ें पूरी खबर...
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में जारी है। आज इस टेस्ट का दूसरा दिन है। ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर 66 रन बना लिए हैं। कंगारू अभी भी भारत से 119 रन पीछे है। भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। दूसरे दिन भारत ने तीन विकेट ले लिए हैं। लाबुशेन को बुमराह ने आउट किया, जबकि सिराज ने एक ही ओवर में कोंस्टास और हेड को आउट किया। पढ़ें पूरी खबर...
DPDP Draft: बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट के लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य
केंद्र सरकार ने बहुप्रतीक्षित डिजिटल व्यक्तिगत डाटा संरक्षण (डीपीडीपी)-2025 का मसौदा जारी कर दिया है। इसमें नाबालिग बच्चों और दिव्यांगों के व्यक्तिगत डाटा की सुरक्षा पर जोर दिया गया है, हालांकि इसके उल्लंघन के लिए किसी दंडात्मक कार्रवाई का जिक्र नहीं है। मसौदे के अनुसार, बच्चों के डाटा का किसी भी रूप में इस्तेमाल करने के लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य होगी। यानी, माता-पिता की सहमति के बिना कोई भी डाटा फिड्यूशरीज (व्यक्तिगत डाटा एकत्र करने व इसका इस्तेमाल करने वाली संस्थाएं) बच्चों का डाटा इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी। पढ़ें पूरी खबर...
कांगपोकपी में उग्र भीड़ का एसपी कार्यालय पर हमला, एसपी समेत कई घायल
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में उग्र भीड़ ने शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पर हमला कर दिया। हमले में एसपी एम प्रभाकर, कुछ पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए। भीड़ का एसपी पर आरोप है कि वह इंफाल पूर्वी जिले की सीमा पर स्थित सैबोल गांव से केंद्रीय बलों को हटाने में विफल रहे। पढ़ें पूरी खबर...
कल नमो भारत को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, गाजियाबाद में रहेगा रूट डायवर्जन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो भारत ट्रेन के साहिबाबाद से आनंद विहार की शुरुआत रविवार को करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। रविवार की सुबह सात बजे से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन प्रवेश द्वार से यूपी गेट तक वाया मोहननगर-वसुंधरा और वैशाली तक रूट डायवर्जन रहेगा। एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह सात बजे से मोहननगर से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन प्रवेश द्वार के मध्य सभी प्रकार वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...
लखनऊ हत्याकांड: पहली बार सामने आई अरशद के घर के अंदर की तस्वीरें
अस्मा और उनकी 4 बेटियों की सामूहिक हत्या का राज जानने के लिए शुक्रवार को लखनऊ पुलिस आगरा पहुंची। इस्लाम नगर में 18 दिसंबर से बंद बदरुद्दीन के घर का ताला खोला। कमरों में काफी देर तक छानबीन की। पिता-पुत्र हत्या से पहले कुछ ऐसा तो घर में नहीं छोड़ गए, जो हत्याकांड की विवेचना में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो, उसको तलाश किया। मगर, कुछ भी हाथ नहीं आया। इसके बाद टीम ने बस्ती के पुरुषों से लेकर महिलाओं के भी बयान दर्ज किए। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के फिर अध्यक्ष चुने गए माइक जॉनसन
डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। वह 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इससे पहले, ट्रंप अपने नए कार्यकाल के लिए नियुक्तियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में, रिपब्लिकन माइक जॉनसन को शुक्रवार को अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया है। उन्हें ट्रप का महत्वपूर्ण समर्थन मिला, जिससे 2025 के सत्र की शुरुआत में आए गतिरोध का अंत हो गया। पढ़ें पूरी खबर...
War: आईडीएफ के हमलों में 30 से ज्यादा फलस्तीनियों की मौत
पश्चिम एशिया में जारी तनाव दिनोंदिन गहराता जा रहा है। इस बीच, इस्राइली सेना ने बड़ा दावा किया है। आईडीएफ ने शुक्रवार को कहा कि गाजा पट्टी की ओर से उसके क्षेत्र को निशाना बनाकर तीन रॉकेट दागे गए हैं। गौरतलब है कि हमास के लड़ाकों की ओर से ये हमला तब किया गया है जबकि दिन में आईडीएफ ने गाजा पट्टी को निशाना बनाकर कई हवाई हमले किये थे। इन हमलों में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। गौरतलब है कि इन हमलों के बीच, इस्राइल के रक्षामंत्री इस्राइल कैट्ज ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसे हमले जारी रहे, तो इस्राइल और भी कड़ी कार्रवाई करेगा। पढ़ें पूरी खबर...