फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News 17 july 2026 first hydrogen train neet ug result oppn monsoon session

Top News: हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी; नीट यूजी रिजल्ट जारी; ट्रंप प्रशासन ने बदले वीजा नियम

Fri, 17 Jul 2026 05:57 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 17 Jul 2026 05:57 AM IST
विज्ञापन
Top News 17 july 2026 first hydrogen train neet ug result oppn monsoon session
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। आज की पहली खबर भारतीय रेलवे से है, जहां देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा से इसे हरी झंडी दिखाएंगे। दूसरी खबर शिक्षा जगत से है, जहां एनटीए ने नीट यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया है; इस परीक्षा में 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिसमें आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने देश में टॉप किया है। तीसरी खबर देश की सियासत से है, जहां आगामी मानसून सत्र को लेकर विपक्ष की आपदा को सरकार अवसर बनाने की तैयारी में जुट गई है और बीते तीन महीनों में तेजी से बदले सियासी गणित पर रणनीति बनाई जा रही है। चौथी खबर अंतरराष्ट्रीय मोर्चे से है, जहां ट्रंप प्रशासन ने वीजा नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है, जिससे भारतीय छात्रों पर बड़ा असर पड़ेगा, साथ ही अमेरिकी सरकार ने चीनी नागरिकों को भी बड़ा झटका दिया है। पांचवीं खबर कांग्रेस की सियासी हलचल को लेकर है, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज देहरादून के दौरे पर हैं; वह पहले छात्रों को संबोधित करेंगे और फिर संवाद करेंगे, जिसकी पूरी कमान दिल्ली से आई विशेष टीम ने संभाल रखी है। छठी खबर खेल के मैदान से है, जहां भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक फीके पड़ गए और जो रूट ने इंग्लैंड को शानदार जीत दिलाकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर ला दी है। सातवीं खबर धार्मिक आस्था से जुड़ी है, जहां पवित्र अमरनाथ यात्रा की 'छड़ी-मुबारक' के लिए 29 जुलाई को पहलगाम में भूमि-पूजन होगा और 22 अगस्त से मुख्य यात्रा शुरू होगी, जिसमें शामिल होने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। आठवीं खबर जम्मू-कश्मीर से है, जहां घाटी में आतंक पर कड़ा प्रहार करते हुए सीआरपीएफ ने 10 हजार फीट की ऊंचाई पर आतंकियों के ठिकाने ध्वस्त कर दिए हैं और वहां सुरक्षा के लिहाज से 55 नए ऑपरेशन बेस तैयार किए हैं। नौवीं खबर सुरक्षा मोर्चे से है, जिसके तहत गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बंगाल दौरे पर जा रहे हैं, जहां उनका पूरा जोर सीमा सुरक्षा को मजबूत करने पर रहेगा और वे सीमा पर आला अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल बैठक करेंगे। और आज की आखिरी यानी दसवीं खबर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की है, जहां व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि तेहरान की हर हरकत पर ट्रंप की नजर है; अगर ईरान समझौते से पीछे हटा तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
विज्ञापन

Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ने को तैयार, आज पीएम मोदी हरियाणा से दिखाएंगे हरी झंडी

Top News 17 july 2026 first hydrogen train neet ug result oppn monsoon session
आज ऐतिहासिक दिन। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय रेलवे स्वच्छ गतिशीलता के अगले कदम के तौर पर स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक अपना रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जींद-सोनीपत के बीच हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं, जो देश के रेलवे नेटवर्क में इस तकनीक के परिचालन की शुरुआत का प्रतीक है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET UG Result: नीट यूजी में 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने किया टॉप; देखें रिजल्ट

Top News 17 july 2026 first hydrogen train neet ug result oppn monsoon session
नीट यूजी री-एग्जाम का रिजल्ट घोषित हो गया है। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
NEET UG Result 2026: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के री-टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया गया है। री-टेस्ट में कुल 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। वहीं, 138 अभ्यर्थियों ने 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल कर शीर्ष प्रदर्शन किया है। परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को किया गया था। परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बनाए गए कुल 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

मानसून सत्र: विपक्ष की आपदा को अवसर बनाने की तैयारी में सरकार, तीन महीनों में कैसे पलटा सियासी गणित?

Top News 17 july 2026 first hydrogen train neet ug result oppn monsoon session
विपक्ष में टूट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में अचानक बदले सियासी समीकरण का असर कई मोर्चे पर दिखेगा। सत्र की शुरुआत से पहले इंडिया ब्लॉक के दो अहम दलों तृणमूल, शिवसेना यूबीटी के साथ आप में टूट के साथ बदली परिस्थितियों में द्रमुक-कांग्रेस के बीच बनी दूरी के कारण कांग्रेस के सामने विपक्षी एकता को थामे रखने की चुनौती होगी। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

ट्रंप प्रशासन ने बदले वीजा नियम: भारतीय छात्रों पर पड़ेगा क्या असर? चीनी नागरिकों को भी दिया बड़ा झटका

Top News 17 july 2026 first hydrogen train neet ug result oppn monsoon session
अमेरिकी प्रशासन ने बदले वीजा नियम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
ट्रंप प्रशासन ने विदेशी छात्रों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के तहत आने वाले लोगों और विदेशी पत्रकारों के लिए वीजा नियमों को और सख्त करने का फैसला किया है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) की ओर से जारी अंतिम नियम के तहत अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए एफ वीजा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के तहत अमेरिका में काम करने की अनुमति देने वाले जे वीजा और मीडिया कर्मियों के लिए आई वीजा की अब एक तय अवधि होगी। अभी तक ये वीजा संबंधित कार्यक्रम या अमेरिका में रोजगार की अवधि तक वैध रहते थे। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

Dehradun: राहुल गांधी आज दून में, पहले छात्रों को करेंगे संबोधित... फिर संवाद; दिल्ली से आई टीम ने संभाली कमान

Top News 17 july 2026 first hydrogen train neet ug result oppn monsoon session
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

छात्रों की गूंज कार्यक्रम की सफलता के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। परेड ग्राउंड की जगह बन्नू कॉलेज ग्राउंड में भले ही कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है लेकिन जोश पहले से कहीं ज्यादा है। कांग्रेस के अनुसार 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया है। इससे कांग्रेसी गदगद नजर आ रहे हैं लेकिन इस संभावित भीड़ को संभालने के लिए कांग्रेस की इंटरनल टीम लगी हुई है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

IND vs ENG: कोहली-अय्यर के अर्धशतक पड़े फीके, रूट ने इंग्लैंड को दिलाई शानदार जीत; सीरीज 1-1 की बराबरी पर

Top News 17 july 2026 first hydrogen train neet ug result oppn monsoon session
श्रेयस अय्यर-विराट कोहली-जो रूट - फोटो : BCCI-PTI
जो रूट की शानदार नाबाद 99 रन की पारी के दम पर इंग्लैंड ने गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। अब सीरीज का फैसला रविवार को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम मुकाबले में होगा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवर में 233 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

छड़ी-मुबारक: 29 जुलाई को पहलगाम में भूमि-पूजन, 22 अगस्त से मुख्य यात्रा; शामिल होने के लिए पंजीकरण अनिवार्य

Top News 17 july 2026 first hydrogen train neet ug result oppn monsoon session
छड़ी-मुबारक - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

श्री अमरनाथ जी की वार्षिक तीर्थयात्रा के पारंपरिक प्रतीक 'छड़ी-मुबारक' के इस वर्ष के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। महंत दीपेंद्र गिरि ने साधुओं और आम जनता की जानकारी के लिए पूरा कार्यक्रम जारी किया है। सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार, इस पवित्र यात्रा की औपचारिक शुरुआत आगामी 29 जुलाई को ''आषाढ़-पूर्णिमा'' (व्यास-पूर्णिमा) के पावन अवसर पर पहलगाम में भूमि-पूजन के साथ होगी। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

घाटी में आतंक पर कड़ा प्रहार: CRPF ने 10 हजार फीट की ऊंचाई पर ध्वस्त किए ठिकाने, बनाए 55 ऑपरेशन बेस

Top News 17 july 2026 first hydrogen train neet ug result oppn monsoon session
सेना की बड़ी कार्रवाई - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियों में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। सीआरपीएफ ने पहलगाम हमले के बाद से लेकर अब तक विभिन्न इलाकों में 55 अस्थायी ऑपरेशन बेस स्थापित कर दिए हैं। पहले इतनी ऊंचाई पर सुरक्षा बलों की नियमित गश्त नहीं होती थी। नतीजतन, आतंकवादी वहां पर छिपने की जगह ढूंढ़ लेते थे। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

अमित शाह का दो दिवसीय बंगाल दौरा: सीमा सुरक्षा को मजबूत करने पर रहेगा जोर, आला अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

Top News 17 july 2026 first hydrogen train neet ug result oppn monsoon session
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरा बेहद सुर्खियों में है। वह शुक्रवार रात 9 बजे बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे सिलीगुड़ी के कदमतला स्थित बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय जाएंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। इस हाई-प्रोफाइल दौरे का मुख्य उद्देश्य सीमा सुरक्षा को अभेद्य बनाना, नए कानूनों को लागू करना और राज्य की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करना है। राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इस बात को लेकर भारी उत्सुकता है कि क्या शाह के इस कदम से राज्य की जमीनी स्थितियां बदलेंगी? यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

ईरान को अमेरिका की चेतावनी: लेविट बोलीं-हर हरकत पर ट्रंप की नजर; समझौते से पीछे हटा तो चुकानी होगी भारी कीमत

Top News 17 july 2026 first hydrogen train neet ug result oppn monsoon session
कैरोलिन लेविट, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चलाया गया अमेरिकी सैन्य अभियान 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' काफी प्रभावी रहा। इस कार्रवाई के बाद ईरान की सैन्य क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचा है और वहां की सत्ता के भीतर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं। कुछ लोग अमेरिका से बातचीत के पक्ष में हैं, जबकि कुछ अब भी सख्त रुख अपनाए हुए हैं। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed