फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23th November 2025 Updates on amar ujala

TOP News: आज CJI गवई होंगे रिटायर; पायलट नमंश को अंतिम विदाई; सर्दी के तेवर हो रहे तीखे, पढ़ें सुर्खियां

Sun, 23 Nov 2025 06:58 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 23 Nov 2025 06:58 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23th November 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई आज रिटायर हो रहे हैं और सोमवार को न्यायमूर्ति सूर्यकांत देश के 53वें सीजेआई के रूप में शपथ लेंगे। इसी बीच सर्दी भी देशभर में दस्तक दे चुकी है। हिमाचल के ताबो में पारा -6.6 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने लगा है और मध्य प्रदेश के सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जी-20 में एक बड़ी परंपरा टूटती दिखी, जहां अफ्रीकी राष्ट्रपति ने अध्यक्षता को लेकर डोनाल्ड ट्रंप को साफ शब्दों में जवाब दिया और कहा कि यह जिम्मेदारी किसी को भी यूं ही नहीं सौंपी जाएगी। उधर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ड्रोन के जरिए भारत में सैकड़ों हथियार भेजने की साजिश रच रही है और फिल्मी अंदाज में सीमा पार मौत के 'खिलौने' सप्लाई कर रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23th November 2025 Updates on amar ujala
सीजेआई बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत - फोटो : ANI
चीफ जस्टिस बीआर गवई आज होंगे रिटायर
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई आज सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हो रहे हैं। 24 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। गवई ने भावुक विदाई के साथ अपने 40 साल के न्यायिक सफर को याद किया। पढ़ें पूरी खबर...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23th November 2025 Updates on amar ujala
मैदानी इलाकों में छाने लगा कोहरा - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
हिमाचल के ताबो में पारा -6.6 पर, MP के सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। हिमाचल के बिलासपुर, मंडी और सुंदरनगर के कई क्षेत्रों में अब रोजाना कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23th November 2025 Updates on amar ujala
जी-20 अध्यक्षता को लेकर रामाफोसा की ट्रंप को दो टूक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जी-20 अध्यक्षता पर अफ्रीकी राष्ट्रपति की ट्रंप को दो टूक
दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में समूह के नेताओं ने एक ऐतिहासिक घोषणापत्र को अपनाया। इस घोषणापत्र पर सर्वसम्मति से बनी सहमति इसलिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि अमेरिका ने इसका विरोध किया था और शिखर सम्मेलन का बहिष्कार किया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23th November 2025 Updates on amar ujala
आईएसआई ने भारत भेजे ये हथियार - फोटो : अमर उजाला
ISI की बड़ी साजिश: ड्रोन के जरिए सैंकड़ों हथियार भेजे भारत
पाकिस्तान से आई पीएक्स-5.7 पिस्टल की कीमत भारत में 10 लाख से अधिक की बताई जा रही है। पूरी दुनिया में स्पेशल फोर्स इस आधुनिक पिस्टल का इस्तेमाल करती हैं। इसका राउंड एके-47 रायफल से मिलता-जुलता है। ऐसे में बड़े गैंगस्टर पीएक्स-5.7 और पीएक्स-3 पिस्टल को पसंद करते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23th November 2025 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यूपी में आतंकियों को पनाह देने वालों की तलाश में तेजी
जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद माड्यूल द्वारा दिल्ली में बम विस्फोट की घटना को अंजाम देने के बाद यूपी में सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी जांच तेज कर दी है। खासकर आतंकियों के लोकल हाइडआउट्स (शरणगाहों) को तलाशा जा रहा है। प्रदेश में एजेंसियों के रडार पर 250 से अधिक कश्मीरी मूल के डॉक्टर और छात्र हैं, जिनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वहीं आधा दर्जन से अधिक अल्पसंख्यक शैक्षिणिक संस्थान भी जांच के दायरे में हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23th November 2025 Updates on amar ujala
पायलट नमंश स्याल/तेजस विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
तेजस क्रैश को विदेशी मीडिया ने बताया सामान्य जोखिम, पायलट नमंश की बहादुरी सलाम
दुबई एयर शो में भारत के हल्के लड़ाकू विमान तेजस के क्रैश होने पर अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस मार्केट में संभावित असर और रक्षा सौदों, प्रतियोगी देशों और हल्के लड़ाकू विमान बाजार की प्रतिस्पर्धा को लेकर विश्लेषण शुरू हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23th November 2025 Updates on amar ujala
रूस-यूक्रेन जंग - फोटो : PTI
नाटो पर रूसी दबाव तेज, ब्रिटेन के समुद्री रास्तों तक पहुंची पुतिन की नौसेना
द वॉल स्ट्रीट जर्नल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार रूस ने यूक्रेन युद्ध को सीमित मोर्चे से आगे ले जाते हुए  समुद्र और मिसाइल–रणनीति के जरिये यूरोप पर दबाव बढ़ा दिया है। उत्तरी अटलांटिक और नॉर्थ सी में रूसी नौसेना की गतिविधियां रिकॉर्ड गति से बढ़ी हैं और ब्रिटिश रक्षा एजेंसियां ऐसे जहाजों और पनडुब्बियों को लगातार शैडो कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23th November 2025 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
उपलब्धि: भारत की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, अमेरिका-चीन रह गए पीछे
भारत की अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी के झटके से उबरते हुए उससे पहले की स्थिति से भी आगे निकल गई है। महामारी के बाद बुनियादी ढांचे, आपूर्ति शृंखला और डिजिटल क्षेत्र में किए गए मजबूत सुधार के लिए किए गए उपायों के कारण यह बदलाव आया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23th November 2025 Updates on amar ujala
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छाल - फोटो : इंस्टाग्राम
स्टेज पर डांस करते दिखे स्मृति-पलाश, वीडियो वायरल
क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छाल की शादी 23 नवंबर को होने वाली है। इन दोनों की शादी चर्चाओं में बनी हुई है। हल्दी सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं। अब संगीत सेरेमनी से कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पलाश और स्मृति स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं। देखें वीडियो।
 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23th November 2025 Updates on amar ujala
शुभमन गिल - फोटो : ANI
IND vs SA ODI: चोटिल शुभमन गिल का वनडे सीरीज में भी खेलना मुश्किल
कोलकाता टेस्ट में चोटिल होकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल का वनडे सीरीज में भी खेलना मुश्किल है। दोनों टीमों के बीच फिलहाल दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा है, जिसका गिल हिस्सा नहीं हैं। वहीं, 30 नवंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसमें भी दाएं हाथ के बल्लेबाज का खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ऋषभ पंत और केएल राहुल में से किसी को एक बल्लेबाज को कप्तानी का जिम्मा सौंप सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed