{"_id":"5b29f6704f1c1bda6e8b8f8f","slug":"top-five-news-stories-of-june-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज की प्रमुख खबरें, जिनका अपडेट मिलेगा आपको अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आज की प्रमुख खबरें, जिनका अपडेट मिलेगा आपको अमर उजाला डॉट कॉम पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब तेज होगा ऑपरेशन ऑलआउट
विज्ञापन
मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-भाजपा गठबंधन टूट गया और तीन साल पुरानी सरकार सत्ता से बाहर हो गई। किसी और दल की दावेदारी न आने की वजह से राज्यपाल एनएन वोहरा ने राष्ट्रपति को राज्यपाल शासन की संस्तुति कर दी। बुधवार सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यपाल की संस्तुति पर मुहर लगा दी। इसी के साथ राज्य में जम्मू-कश्मीर के संविधान के अनुच्छेद-92 के तहत राज्यपाल शासन लागू हो गया है। अन्य राज्यों में संविधान के अनुच्छेद-356 के तहत राष्ट्रपति शासन लागू होता है। यह पहली बार नहीं है जब जम्मू-कश्मीर में ऐसी स्थिति बनी है। अलग-अलग कारणों से पहले भी सात बार ऐसे हालात बने हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के पुलिस मुखिया एसपी वेद ने कहा है कि अब आतंकियों के खिलाफ ज्यादा प्रभावी तरीके से कार्रवाई की जा सकेगी। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन
वहीं क्रिकेट की दुनिया में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के यो-यो टेस्ट की अग्निपरीक्षा बेंगलुरू के एनसीए में होगी। इस टेस्ट से ही पता चलेगा कि रोहित आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल व वन-डे सीरीज के लिए उपलब्ध रह पाएंगे या नहीं। अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
पाकिस्तान आम चुनावः परवेज मुशर्रफ और इमरान खान का नामांकन खारिज
पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले आम चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और क्रिकेटर से राजनेता बने तहरीक ए इंसाफ के नेता इमरान खान का नामांकन खारिज कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन नेता शाहिद खक्कान अब्बासी का नामांकन पत्र भी खारिज किया जा चुका है। अधूरी जानकारी भरने की वजह से इमरान खान का नामांकन खारिज किया गया है। इस फैसले को उम्मीदवारों ने चुनाव न्यायाधिकरण में चुनौती देने की बात कही है। अब देखना होगा कि पाकिस्तानी सियासत में आगे क्या कदम उठाए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन
फीफा फुटबॉल विश्वकप का 19वां और 20वां मुकाबला आज, क्रिकेटर रोहित का यो-यो टेस्ट
फीफा वर्ल्ड कप 2018 में आज 19वां मुकाबला उरुग्वे और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा। ओपनिंग मैच में मेजबान रशिया के हाथों बुरी तरह शिकस्त खाने के बाद सऊदी अरब के लिए मजबूत उरुग्वे को हराना एक बड़ी चुनौती होगी। 20वां मुकाबला ईरान और स्पेन के बीच मॉस्को के कजान एरिना स्टेडियम में खेला जाएगा। ईरान जहां टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीतने के बाद पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरने को तैयार है, वहीं अपना पहला मैच ड्रॉ खेलने वाली स्पेन हर हालत में इस मैच को जीतना चाहेगी।
विज्ञापन
वहीं क्रिकेट की दुनिया में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के यो-यो टेस्ट की अग्निपरीक्षा बेंगलुरू के एनसीए में होगी। इस टेस्ट से ही पता चलेगा कि रोहित आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल व वन-डे सीरीज के लिए उपलब्ध रह पाएंगे या नहीं। अपडेट के लिए यहां क्लिक करें