फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Updates Methamphetamine heroin worth over Rs 87 cr seized in Mizoram Two smugglers arrested

Updates: मिजोरम में 87 करोड़ की मेथमफेटामाइन-हेरोइन जब्त, अंधेरी से दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार; पढ़ें अहम खबरें

Wed, 13 Sep 2023 06:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/अहमदाबाद/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/अहमदाबाद/नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 13 Sep 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Todays News Updates Methamphetamine heroin worth over Rs 87 cr seized in Mizoram Two  smugglers arrested
हथकड़ी - फोटो : social media

असम राइफल्स ने म्यांमार सीमा के पास पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले में 60 करोड़ रुपये मूल्य की मेथमफेटामाइन की दो लाख गोलियां और लगभग 27.8 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है। असम राइफल्स ने एक बयान में बताया कि मंगलवार को हुई जब्ती के संबंध में अभी तक किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बरामद हेरोइन की मात्रा करीब 3.9 किलोग्राम बताई जा रही है।

विज्ञापन


2.033 किलोग्राम पार्टी ड्रग मेफेड्रोन बरामद
एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की यूनिट 9 को प्रतिबंधित दवा ले जाने वाले दो व्यक्तियों के बारे में इनपुट मिला था। पुलिस ने डीएन नगर इलाके में गिल्बर्ट हिल रोड पर जाल बिछाया और संदिग्धों को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा। दोनों के पास कुल 2.033 किलोग्राम पार्टी ड्रग मेफेड्रोन पाया गया, जिसकी कीमत चार करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


छह बांग्लादेशियों व एक अन्य को गिरफ्तार किया गया
इस बीच गुजरात के सूरत में पुलिस ने भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करने वाले छह बांग्लादेशियों व एक अन्य को गिरफ्तार किया है। ये लोग अनैतिक तस्करी के मामलों में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा में स्क्रब टाइफस से पांच की मौत
ओडिशा में स्क्रब टाइफस संक्रमण के कारण एक महीने में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह संक्रमण चिगर्स (लार्वा माइट्स) के काटने से फैलता है। बारगढ़ के मुख्य जिला चिकित्सा एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी साधु चरण दास ने बताया कि मृतकों में से दो सोहेला ब्लॉक से थे, जबकि बारगढ़ जिले के अट्टाबिरा, भेदेन और बारपाली ब्लॉक में एक-एक मौत का मामला सामने आया। स्क्रब टाइफस के सबसे आम लक्षणों में बुखार और त्वचा पर काला सूजन वाला निशान (एस्केर) शामिल हैं।

भामा रामचंद्रन ने एम्स को दो करोड़ रुपये का दान दिया
जैव प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व सचिव डॉ एस. रामचंद्रन की पत्नी भामा रामचंद्रन ने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के बंदोबस्ती कोष में दो करोड़ रुपये का दान दिया है, जिसका उपयोग मशहूर वैज्ञानिक रामचंद्रन के नाम पर पीठ स्थापित करने के लिए किया जाएगा। एम्स ने एक बयान में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया कि राशि का उपयोग एम्स, नयी दिल्ली में ‘डॉ. एस रामचंद्रन चेयर फॉर न्यूरोसाइंसेज’ स्थापित करने के लिए किया जाएगा।

रेलवे के साथ भूमि अधिग्रहण विवाद को लेकर किसानों ने रोकी महाराष्ट्र एक्सप्रेस
रेलवे द्वारा भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुद्दों को लेकर लगभग 100 किसानों के एक समूह ने पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में बुधवार को 'रेल रोको' आंदोलन किया। जिला कलेक्टर डॉ. राजा दयानिधि ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के कारण कोल्हापुर-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस को पलुस तहसील के भीलवाड़ी-नांद्रे खंड में चार घंटे से अधिक समय तक रोकना पड़ा। उन्होंने बताया कि प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने किसानों को लिखित आश्वासन दिया कि 15 सितंबर को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी, जिसके बाद किसानों ने ट्रेन को गुजरने की अनुमति दी। वहीं,एक किसान रजत पाटिल ने बताया कि रेलवे ने उनके गांव के पास ट्रैक बिछाते समय उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया और उन्हें आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला है।

कर्नाटक में भैंस चोरी का आरोपी 58 साल बाद गिरफ्तार
 कर्नाटक के बीदर जिले के एक गांव से दो भैंसें और बछड़ा चुराने के मामले में महाराष्ट्र के एक आरोपी को करीब 60 साल बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार वारदात 1965 में हुई थी। उस समय आरोपी गणपति विट्ठल वागोरे 20 साल का था और अब उसकी उम्र 78 साल है। उसने अपने सहयोगी कृष्ण चंदर के साथ मिलकर बीदर के महकार गांव से दो भैंसें और बछड़ा चुराया था।

महाराष्ट्र पुलिस ने दो दिन बाद इस मामले में वागोरे और चंदर को गिरफ्तार कर कर्नाटक पुलिस को सौंप दिया था। जमानत पर जेल से छूटने के बाद दोनों लापता हो गए थे। चंदर की 2006 में मृत्यु हो जाने के बाद उसके खिलाफ मामला बंद कर दिया गया था जबकि वागोरे की पुलिस को तलाश थी। एक वृद्धा से मिली सूचना के आधार पर और तकनीकी निगरानी की मदद से विशेष टीम ने आठ सितंबर को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक गांव से आरोपी वागोरे को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसकी उम्र को देखते हुए उसे जमानत दे दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता अब जीवित नहीं है।

सरकार ने स्किल इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया
सरकार ने बुधवार को स्किल इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इसका उद्देश्य सभी कौशल पहलों को एक ही छत के नीचे लाना और लोगों को कौशल विकास और उद्यमशीलता सहायता प्रदान करना है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत देश भर के 42,623 केंद्रों से 264 से अधिक कौशल पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

आधिकारिक बयान के मुताबिक, स्किल इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म एप्लिकेशन को ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसे लेकर केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर भारत सरकार का विशेष फोकस है। हमारा उद्देश्य सभी के लिए सुलभ डिजिटल नेटवर्किंग बनाना है, जिसमें अगले तीन वर्षों में छह लाख गांवों में ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने की योजना भी शामिल है। 


गुजरात: राष्ट्रपति के सामने कांग्रेस विधायकों ने जताया विरोध
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने राष्ट्रपति के सामने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। दरअसल, विधानसभा में राष्ट्रपति की मौजूदगी में कांग्रेसी विधायकों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उनके कैबिनेट सहयोगियों को सम्मानित करने से इनकार कर दिया। मुर्मू को विस अध्यक्ष शंकर चौधरी ने मानसून सत्र के पहले दिन विधायकों को संबोधित करने और विधानसभा के राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन परियोजना का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया था। कार्यक्रम के दौरान, कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा से अनुरोध किया गया था कि वह मंच पर आएं और सीएम पटेल को सम्मानित करें। घोषणा के बाद भी चावड़ा सीट से नहीं उठे और सिर हिलाकर मंच पर आने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed