फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today weather condition: Winter and fog will continue, snowfall in the mountains and rain may occur in the plains

फिर बिगड़ेगा मौसम: पश्चिम विक्षोभ से पहाड़ों पर पड़ेगी बर्फ, इन राज्यों में बारिश के आसार

Sun, 27 Dec 2020 01:18 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 27 Dec 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Today weather condition: Winter and fog will continue, snowfall in the mountains and rain may occur in the plains
उत्तर भारत में बढ़ती ठंड - फोटो : PTI

उत्तर भारत में ठंड के प्रकोप से आने वाले दिनों में भी राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश में मौसम फिर बिगड़ सकता है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। कोहरे का कहर भी देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ के चलते 27-28 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश/बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।  
विज्ञापन

 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में 29-31 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटे में पंजाब में ठंड बढ़ने वाली है। 

यह भी पढ़ें: नए साल का जश्नः मौसम विभाग ने शराब पीने वालों को खास तौर से किया आगाह


विभाग के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति देखी गई। हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम 3.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हाल के दिनों में मैदानी इलाकों में ठंड के साथ कोहरे का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed