{"_id":"5fe7f1908ebc3e3ec95ff76d","slug":"imd-advisory-say-no-to-alcohol-to-survive-severe-cold-wave-in-north-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल का जश्नः मौसम विभाग ने शराब पीने वालों को खास तौर से किया आगाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नए साल का जश्नः मौसम विभाग ने शराब पीने वालों को खास तौर से किया आगाह
Sun, 27 Dec 2020 08:08 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 27 Dec 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
उत्तर भारत में शीतलहर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के जश्न की तैयारियां अभी से ही जोरो-शोर से जारी हैं। इस मौके पर लोग शराब का भी जमकर सेवन करते हैं, लेकिन मौसम विभाग ने इस बार भीषण ठंड को लेकर आगाह करने के साथ ही शराब नहीं पीने की सलाह दी है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनाेेें में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है, ऐसे में घर में बैठे-बैठे या नए साल की पार्टी में शराब पीना बहुत नुकसानदेह हो सकता है।
विज्ञापन
भीषण ठंड मेेें यह हो सकती हैं दिक्कतेंं
प्रभाव आधारित अपनी ताजा सलाह में मौसम विभाग ने कहा है कि 28 दिसंबर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में ‘भयंकर’ शीतलहर चलने का अनुमान है और इस दौरान फ्लू, जुकाम, नाक से खून निकलने जैसी समस्याएं होने की आशंका है और जो ऐसे दिक्कतों से जूझ रहे हैं, लंबे समय तक ठंड रहने के कारण उनकी परेशानियां भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन
परामर्श में कहा गया है, शराब ना पिएं। इससे आपके शरीर का तापमान कम होता है। इसमें कहा गया है, घर के भीतर रहें। विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करें, अपनी त्वचा को नरम रखें ताकि कड़ाके की ठंड के प्रभाव से बचा जा सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दिल्ली सहित कई राज्यों में कल से बढ़ने वाली है ठंड, अब सताएगी शीतलहर
मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि हिमालय के ऊपरी हिस्से में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार और सोमवार को तापमान में कुछ वृद्धि होगी, लेकिन यह राहत बहुत कम समय के लिए मिलेगी।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि विक्षोभ समाप्त होने के बाद पश्चिमी हिमालय से ठंडी और रूखी पछुआ हवा चलेगी जिससे उत्तरी भारत में न्यूनतम तापमान गिरेगा और यह तीन से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
विभाग ने कहा है कि 28-29 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति गंभीर होने की संभावना है। इन राज्यों के कई क्षेत्रों में पाला और घना कोहरा पड़ने की संभावना है।
मैदानी इलाकों के लिए मौसम विभाग ने शीतलहर का अनुमान जताया है, इस दौरान अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। एक गंभीर शीत लहर तब होती है जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक जाता है और अधिकतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।