फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today we are launching a book related to 100 questions which we asked PM Modi since February on Adani issue

Politics: जयराम रमेश बोले- विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेगी कांग्रेस, केसीआर ने बनाई दूरी

Thu, 01 Jun 2023 04:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 01 Jun 2023 04:25 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 12 जून को पटना में होनी वाली बैठक में कांग्रेस भी हिस्सा लेगी। हालांकि, पार्टी की ओर से कौन शामिल होगा, इस पर चर्चा होनी बाकी है। 

विज्ञापन
Today we are launching a book related to 100 questions which we asked PM Modi since February on Adani issue
जयराम रमेश (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के ज्ञान भवन में देशभर के विपक्षी नेताओं की बैठक 12 जून को होगी। इस बैठक की अध्यक्षता बिहार के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस बीच, कांग्रेस की ओर से भी पुष्टि की गई है कि वह इसमें भाग लेगी। हालांकि, पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि इस बैठक में कांग्रेस की ओर से कौन शामिल होगा, इस पर चर्चा होनी बाकी है। 

विज्ञापन


जयराम रमेश ने कहा, 'हम 12 जून (पटना में) को (विपक्ष) बैठक में भाग लेंगे। (कांग्रेस से) कौन शामिल होगा, इस पर अभी चर्चा होनी बाकी है। राहुल गांधी इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को अभी यह तय करना है कि वह पटना की बैठक में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे या नहीं।
विज्ञापन


कांग्रेस की मानें तो यह प्रारंभिक बैठक है और विपक्षी एकता बनाने के लिए होने वाली कई बैठकों का हिस्सा है। इससे पहले नीतीश कुमार ने पिछले महीने कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की थी, ताकि उन्हें एकजुट होकर भाजपा से लड़ने के लिए एक मंच पर लाया जा सके। नीतीश ने पिछले महीने मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने अदाणी मुद्दे को लेकर एक किताब भी लॉन्च की है। पार्टी महासचिव ने कहा, आज हम उन 100 सवालों से संबंधित एक किताब लॉन्च कर रहे हैं जो हमने अदाणी मुद्दे पर फरवरी से पीएम मोदी से पूछे थे। उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले भी हमने संसद में अदाणी मुद्दे में जेपीसी जांच की मांग की थी, अब जब मानसून सत्र नई संसद में आयोजित किया जाएगा, तो हम उसी चीज (जेपीसी जांच) की मांग करेंगे।
 


पटना में विपक्षी दलों की बैठक से केसीआर ने बनाई दूरी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सुप्रीमो के चंद्रशेखर राव ने इस बैठक से दूरी बना ली है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री केटी रामा राव ने कहा कि इसके बजाय मुख्यमंत्री देश को ‘तेलंगाना विकास मॉडल’ पेश करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। कांग्रेस ने सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते विपक्ष के नेतृत्व पर अपना दावा जताया है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि उनकी पार्टी ही किसी संयुक्त विपक्षी मंच का केंद्र बिंदु हो सकती है। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार ने यह बैठक बुलाई है।



विपक्ष के साथ तालमेल के लिए पूरा प्रयास करेंगे : स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) विपक्षी दलों के साथ तालमेल बिठाने के लिए सभी कदम उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed