फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today news updates maharashtra fir against raping woman navi mumbai bar raided

Updates: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म; ओडिशा सरकार ने बढ़ाया कर्मचारियों का डीए

Fri, 20 Oct 2023 11:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 20 Oct 2023 11:11 PM IST
सार

महिला को जब ये बता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है तो उसने पुलिस में शिकायत की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
today news updates maharashtra fir against raping woman navi mumbai bar raided
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि व्यक्ति ने एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर जबरन गर्भपात कराया। आरोपी थाणे जिले के मुंब्रा इलाके का निवासी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। आरोपी ने यह बात भी पीड़िता से छिपाई। 

विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार, दोनों युवक-युवती सितंबर 2022 में रिश्ते में आए थे। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उसे गर्भवती बनाया। इसके बाद आरोपी ने यह कहकर गर्भपात कराया कि उसके परिवार के लोग शादी से पहले बच्चे को स्वीकार नहीं करेंगे। आरोपी ने पीड़िता से अलग-अलग समय पर कुल ढाई लाख रुपये भी लिए। बाद में आरोपी ने पैसे लौटाने से मना कर दिया और नतीजे भुगतने की भी धमकी दी। महिला को जब ये बता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है तो उसने पुलिस में शिकायत की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने बार में की छापेमारी, 43 के खिलाफ मामला दर्ज

नवी मुंबई में पुलिस ने एक बार में छापा मारकर 43 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें बार की महिला कर्मचारी और ग्राहक शामिल हैं। पुलिस ने नवी मुंबई के कोपारखैराने इलाके में स्थित एक बार पर बुधवार और गुरुवार की रात छापेमारी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस वक्त बार में छापा मारा गया, उस वक्त बार की महिला कर्मचारियों ने छोटे और भड़काऊ कपड़े पहने हुए थे। साथ ही तय महिला गायकों से ज्यादा महिला गायक मौके पर मिलीं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 188 के तहत मामला दर्ज किया है। 

ओडिशा सीएम का एलान- राज्य कर्मचारियों के डीए में होगी चार फीसदी की बढ़ोतरी

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को एलान किया कि राज्य कर्मचारियों के डीए (डीयरनेस अलाउंस) और डीआर (डीयरनेस रीलीफ) में चार फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। राज्य के साढ़े चार लाख कर्मचारियों और साढ़े तीन लाख पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा। इस बढ़ोतरी के बाद ओडिशा के कर्मचारियों का डीए 42 प्रतिशत से बढ़तकर 46 प्रतिशत हो जाएगा। एक जुलाई 2023 से यह बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। 

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: पंचमी पर आठ लाख यात्रियों ने की कोलकाता मेट्रो की सवारी
दुर्गा पूजा उत्सव से एक दिन पहले 'पंचमी' पर कोलकाता मेट्रो ने लगभग आठ लाख यात्रियों की सवारी दर्ज की। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार के दौरान लोगों की सुविधा के लिए उत्तर-दक्षिण लाइन पर मेट्रो सेवाएं शनिवार से सोमवार तक सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर पूरी रात संचालित होंगी। अधिकारी ने कहा,'उत्तर-दक्षिण मेट्रो ने बृहस्पतिवार (पंचमी) को 7,92,060 यात्रियों को यात्रा कराई और दिन में कुल 288 सेवाएं हुईं।

उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि यात्री सड़क यातायात से बचने के लिए दुर्गा पूजा के दिनों में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परिवहन के अन्य साधनों की तुलना में मेट्रो रेल को प्राथमिकता देते हैं। पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर में मेट्रो सेवाएं शनिवार से सोमवार तक आधी रात तक संचालित होंगी। अधिकारी ने बताया कि त्योहारों की भीड़ को देखते हुए मेट्रो रेल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

पीएम मोदी ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री को दी जन्मदिवस की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन जी को उनके 100वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं। वह दशकों से केरल के लोगों के लिए काम कर रहे हैं। मुझे उनके साथ अपनी बातचीत याद है, खासकर जब हम दोनों अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा कर रहे थे। वह लंबे और स्वस्थ जीवन जिएं।'

केरल के संघ नेता श्रीनिवासन हत्या मामले में पीएफआई का प्रमुख सदस्य गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल केरल में आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या के मामले में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के एक प्रमुख सदस्य शिहाब उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले साल 16 अप्रैल को हुई घटना के बाद से शिहाब फरार था। एनआईए टीम को उसके केरल के मलप्पुरम जिले स्थिति उसके आवास पर उसका पता चला था, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शिहाब पीएफआई की आतंकी नेटवर्क का हिस्सा है। उस पर श्रीनिवासन की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। उसने पीएफआई के अपने आकाओं के इशारे पर महत्वपूर्ण सबूतों को नष्ट करने के लिए जिम्मेदार मुहम्मद हकीम को शरण दी थी। एनआईए ने इस मामले में 17 मार्च को 59 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। अब तक साजिश में शामिल 69 व्यक्तियों की पहचान की गई है।

जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल ने मणिपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ
जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल ने शुक्रवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह के दौरान मणिपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल अनुसुइया उइके ने शपथ दिलाई। मणिपुर हाईकोर्ट के सातवें मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस मृदुल इससे पहले 15 वर्षों से अधिक समय तक दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। मणिपुर उच्च न्यायालय में कुल 3,335 मामले लंबित हैं।

 अदालतों में मामले लंबित रहने के कारण तलाशने होंगे: मेघवाल
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अदालतों में लंबित मामलों पर चिंता व्यक्त की और अफसोस जताया कि प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल समेत कई कदम उठाने के बावजूद मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा, इसके पीछे के कारणों पर गौर करने की जरूरत है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जब पक्ष संतुष्ट नहीं होते हैं तो किसी फैसले के खिलाफ दायर की गई अपील से नए मुकदमे भी जुड़ जाते हैं।

मेघवाल ने कहा, जब मैंने कानून मंत्री का पद संभाला तो मेरा पहला बयान था कि हमें लंबित मामलों में कमी लानी है। हमने लोक अदालतों से लेकर फास्टट्रैक कोर्ट से लेकर मोबाइल कोर्ट तक कई कदम उठाए। हमने विभिन्न तकनीकों का इस्तेमाल किया लेकिन मामले बढ़ते गए। हमें इसके पीछे के कारणों पर गौर करना होगा। मेघवाल ने हाल ही में राज्य सभा में बताया था कि देशभर में लंबित मामलों की संख्या पांच करोड़ पार गई है।

प्रशासनिक कुप्रबंधन के आरोप में ट्राइफेड की एमडी निलंबित
 भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ (ट्राइफेड) के प्रबंध निदेशक को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय से जुड़े सहकारी निकाय के भीतर प्रशासनिक कुप्रबंधन के लिए शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया।

चैयरमैन रामसिंह राठवा की ओर से गीतांजलि गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई दो महीने से अधिक समय बाद हुई है, जब आरएसएस से जुड़े दो संगठनों - अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम और सहकार भारती - ने ट्राइफेड के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी द्वारा उन्हें राजनीतिक निकाय के रूप में पहचानने वाले पत्र पर कार्रवाई की मांग की थी। पत्र के बाद, ट्राइफेड अधिकारी उस बैठक से दूर रहे जो अध्यक्ष ने आरएसएस के दो सहयोगियों के साथ बुलाई थी। ट्राइफेड के सूत्रों का दावा है कि अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने कई मुद्दों पर अलग-अलग विचार रखे, जिससे उनके बीच टकराव हुआ। राठवा ने शुक्रवार को एक ज्ञापन जारी कर 18 अक्तूबर के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें कहा गया था कि उनके निजी सचिव का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाएगा।

 ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर की प्रबंधन समिति ‘रत्न भंडार’ खोलने की सिफारिश करेगी
ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर की प्रबंधन समिति ने फैसला किया है कि वह राज्य सरकार से अगले साल रथ यात्रा के दौरान आवश्यक मरम्मत और 12वीं सदी के मंदिर का खजाना, आभूषणों तथा कीमती सामानों की सूची के लिए ‘रत्न भंडार’ खोलने की सिफारिश करेगी।

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति (एसजेटीएमसी) के प्रमुख ‘गजपति महाराज’ दिब्यसिंघ देब ने बताया कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती के नेतृत्व में ‘गजपति महाराज’ से मुलाकात की थी। मोहंती ने आवश्यक मरम्मत और सूची बनाने के लिए ‘रत्न भंडार’ को फिर से खोलने को लेकर सरकार को आदेश देने का अनुरोध करते हुए ओडिशा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed