फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today Maharashtra news update: BJP functionary's wife killed, another person injured in firing in Chandrapur

Maharashtra: चंद्रपुर में BJP पदाधिकारी की पत्नी की गोली लगने से मौत, एक अन्य घायल; दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Jul 2023 10:38 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 24 Jul 2023 10:38 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि हमलावर कथित तौर पर पुरानी दुश्मनी को लेकर सोमनाथपुर वार्ड के निवासी लल्ली शेरगिल की हत्या करने के लिए राजुरा आए थे।

विज्ञापन
Today Maharashtra news update: BJP functionary's wife killed, another person injured in firing in Chandrapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी में एक स्थानीय भाजपा पदाधिकारी की पत्नी की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना रविवार शाम को राजुरा तहसील में हुई है।

विज्ञापन

पुरानी दुश्मनी को लेकर हमला
राजुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि हमलावर कथित तौर पर पुरानी दुश्मनी को लेकर सोमनाथपुर वार्ड के निवासी लल्ली शेरगिल की हत्या करने के लिए जिला मुख्यालय से 29 किमी दूर स्थित राजुरा आए थे।

विज्ञापन

मारने आए थे किसी और को, निशाना बना कोई और
पुलिस ने कहा कि जैसे ही शेरगिल को इसका पता लगा वह अपने दोस्त सचिन दोहे के घर में घुस गए, जो भाजपा की युवा शाखा के जिला उपाध्यक्ष हैं। इस दौरान हमलावरों ने शेरगिल को मारने के लिए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। तभी सचिन दोहरे की पत्नी पूर्वशा घर के सामने बने आंगन में आ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीने में लगी थी गोली
पूर्वशा के सीने में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर गईं, जबकि शेरगिल को पीठ में गोली लगी। पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों को राजुरा के एक ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल शेरगिल को इलाज के लिए चंद्रपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजुरा पुलिस स्टेशन के अधिकारी विशाल नागरगोजे ने कहा कि हमने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुरानी दुश्मनी के कारण शेरगिल को मारने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed